
BULLET TRAIN BIG NEWS: दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.33 घंटे में, अश्विनी वैष्णव ने बताई टाइमिंग और रूट
उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई बड़े अपडेट दिए हैं। वाराणसी से दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के साथ ही उन्होंने प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर का पूरा रूट और संभावित यात्रा समय भी बताया। इस कॉरिडोर से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और पटना जुड़ेंगे। रेल मंत्री के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी का सफर सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके अलावा छात्रों के लिए 95 रुपये के मासिक MST टिकट और नई MEMU सेवाओं की भी जानकारी दी गई।