
Bollywood Diwali Party: Kim Sharma, Aparshakti Khurana, Sunny Leone, Palak Tiwari का स्टाइलिश अंदाज
मुंबई में दिवाली का जश्न हो और बॉलीवुड सितारों का ग्लैमर देखने को न मिले, ऐसा कैसे हो सकता है! The Word Diwali Party में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अपारशक्ति खुराना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, वहीं सनी लियोनी भी अपने पति के साथ नजर आईं। पलक तिवारी, बाबिल खान, आयशा खान, किम शर्मा और मोजेज सिंह समेत कई सितारों ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा। इस खास मौके पर न केवल बॉलीवुड बल्कि टीवी जगत की हस्तियां भी नजर आईं। देखिए पार्टी की शानदार झलकियां और सितारों के खास लुक।