78 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप

Don Bradman Baggy Green Cap: ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की 78 साल पुरानी बैगी ग्रीन कैप ने क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह वही टोपी है, जिसे ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पहना था।

Share this Video

Don Bradman Cap Auction Price: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से जुड़ी एक ऐतिहासिक चीज हाल ही में सुर्खियों में आई है। उनकी मशहूर बैगी ग्रीन कैप नीलामी में रिकॉर्ड कीमत तक पहुंच गई। ये वही टोपी है जिसे सर डॉन ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पहना था। इस टोपी की खास बात ये है कि इस सीरीज में ब्रैडमैन ने भारतीय क्रिकेटर श्री रंगा वासुदेव सोहनी को गिफ्ट की थी। 78 सालों से सोहनी परिवार इस कैप को संजोय हुए था, लेकिन अब जब इस कैप की नीलामी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुई ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 
श्री रंगा वासुदेव सोहनी को गिफ्ट की गई इस टोपी को सोहनी सालों तक संभाल के रखा और इसे कभी भी लोगों को नहीं दिखाया। केवल परिवार के कुछ सदस्य ही इसे देख सकते थे, लेकिन आखिरकार सोहनी परिवार ने इसे नीलामी में देने का फैसला किया, ताकि ये ऐतिहासिक धरोहर सही जगह तक पहुंच सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस टोपी की नीलामी हुई।

3.40 करोड़ में हुई ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 
गोल्ड कोस्ट में हुई सर डॉन ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 1 डॉलर से शुरू होकर 4 लाख 60 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर्स तक पहुंच गई, जो भारतीय रुपए में लगभग 3 करोड़ रुपए हैं। इस टोपी की आखिरी कीमत 5,35, 900 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी कि करीब 3.40 करोड़ रुपए रही। ये अब तक डॉन ब्रैडमैन की पहनी गई सबसे कीमती टोपी बन गई है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया, भारत और ब्रिटेन के कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई। अब ये टोपी ऑस्ट्रेलिया में ही रखी जाएगी और इसे किसी क्रिकेट म्यूजियम में लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। 

Related Video