
ROHINI ACHARYA: 'सम्राट चौधरी का दिमाग घुटने में है', CM को लेकर बहुत कुछ बोल गईं रोहिणी आचार्य
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और अपराध का माहौल बना हुआ है। सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए रोहिणी ने उनके खिलाफ बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। एनडीए सरकार के विकास के दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई बीजेपी का चश्मा लगाकर देखेगा तो उसे हर जगह विकास ही नजर आएगा। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई और कथित टेंडर घोटाले को लेकर भी सवाल उठाए। वहीं, सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने का जिक्र होने के बीच रोहिणी ने नीतीश कुमार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी तंज कसा।