Nisha Bhagat Case: निशा भगत के घर पहुंची SIT टीम, पिता ने क्यों किया बयान देने से इनकार?

Share this Video

झारखंड के गुमला में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में SIT की जांच जारी है। बुधवार को SIT की टीम निशा के पैतृक आवास पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने की कोशिश की। हालांकि, निशा के परिवार ने मौके पर बयान देने से इनकार कर दिया। SIT टीम के अधिकारी और रांची के DSP अमर कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कहा है कि वे रांची के पिठोरिया थाने या उनके कार्यालय में आकर अपना बयान दर्ज कराएंगे। DSP ने यह भी कहा कि निशा के पिता की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का पेशेवर तरीके से सत्यापन किया जाएगा और उनसे जुड़े सबूत जुटाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, निशा के पिता पहले से ही इस मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Video