
Asian Para Games 2026: 114 मेडल जीत भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! खिलाड़ियों से मिले PM मोदी
जापान में आयोजित Asian Para Games 2026 में भारतीय पैरा एथलीट्स ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया और पिछले संस्करण के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय दल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभव और उपलब्धियों की सराहना की। पैरा बैडमिंटन, पैरा तीरंदाजी और ट्रैक एंड फील्ड जैसे मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मेहनत, हौसले और जज्बे ने एक बार फिर साबित किया कि चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, मजबूत इरादों के सामने टिक नहीं सकतीं। देखिए, कैसे भारतीय पैरा एथलीट्स ने 114 मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया और PM मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।