दीपिका पादुकोण ने किया शाहरुख खान से प्यार का इजहार ! पठान का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कही मन की बात

Published : Jun 25, 2022, 10:45 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 11:10 PM IST
दीपिका पादुकोण ने किया शाहरुख खान से प्यार का इजहार ! पठान का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कही मन की बात

सार

दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'मैं इस शख्स के लिए जो प्यार महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Deepika Padukone expressed her love for Shahrukh Khan : शाहरुख खान ने आज यानी 25 जून को शोबिज में 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर, दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का इजहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने किंग खान की अपकमिंग  फिल्म पठान का पहला लुक शेयर किया है।  


इससे पहले आज, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान का पहला लुक शेयर किया था, आज किंग खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर एक्टर ने फिल्म की रिलीज़ की तारीख का भी ऐलान किया है। दीपिका पादुकोण के साथ एसआरके की ये मूवी 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ होगी। 

दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'मैं इस शख्स के लिए जो प्यार महसूस करती हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। 

 

 

 

 जॉन अब्राहम भी निभाएंगे अहम किरदार 
दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था।  इसके बाद उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम किया था। पठान में भी यही जोड़ी एक बार फिर ऑन-स्क्रीन दिखाई देगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

शाहरुख खान की पाइपलाइन में कई फिल्में

पठान के अलावा, शाहरुख खान की पाइपलाइन में राजकुमार हिरानी की डंकी और एटली की मूवी जवान शामिल है। एक्टर टाइगर 3, रॉकेट्री और कथित तौर पर ब्रह्मास्त्र में भी कैमियो रोल करते दिखेंगे।  दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगी। वहीं मीडिया में ये खबर भी तैर रही है कि दीपिका पादुकोण अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए फिर से काम करेंगी। 

ये भी पढ़ें
एक चूक होती तो बाप करता था इस सिंगर की बेल्ट से पिटाई, मौत का था इतना खौफ घर में कर रखा था ऐसा इंतजाम

तो क्या मां की अकड़ ने करिश्मा कपूर को नहीं बनने दिया बच्चन बहू, शादी से पहले ही रख दी थी ऐसी शर्त

तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी 

PHOTOS में देखें पत्नी-बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, खास है घर की एक दीवार

वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक