- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत
वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) में काम कर मशहूर हुई मंदाकिनी (Mandakini) कमबैक करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपने बेटे के साथ एक म्यूजिक एल्बम मां और मां में नजर आने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक गुरुवार को सामने आया। आपको बता दें कि 37 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मंदाकिनी अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। बाद में खबर आई थी कि उन्होंने शादी कर घर बसा लिया था। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बात मंदाकिनी के करियर की करें तो उन्हें राज कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मौका दिया था और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने मंदाकिनी को तो खूब फेमस कर दिया लेकिन उनकी वजह से कपूर खानदान में हंगामा मच गया था। नीचे पढ़ें आखिर मंदाकिनी की वजह से ऐसे क्या हो गया था राज कपूर और उनके बेटे राजीव कपूर के बीच टकराव हो गया था...

शायद कम ही लोद जानते है कि एक फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाली मंदाकिनी ने भी खूब रिजेक्शन झेला था। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कोई अपनी फिल्म में चांज तक देने के लिए तैयार नहीं था।
चारों तरफ से मिले रिजेक्शन के बाद मंदाकिनी वापस लौट गई, लेकिन कुछ महीनों बाद उन्हें पता चला कि राज कपूर एक फिल्म बना रहे है और उसमें वे एक ऐसी लड़की को चांज देना चाहते है जो एंग्लो इंडियन की तरह दिखती हो। फिर क्या मंदाकिनी भी दोबारा किस्मत आजमाने पहुंच गई और उनका सिलेक्शन हो गया।
शायद कम ही लोग जानते है कि राज कपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर को दोबारा लॉन्च करने के लिए राम तेरी गंगा मैली फिल्म बनाने का फैसला लिया था। लेकिन यहां भी राजीव कपूर मात खा गए। फिल्म को सुपरहिट साबित और इसका पूरा का पूरा फायदा मंदाकिनी को मिला और उन्हें धड़ाधड़ फिल्में ऑफर होने लगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसी फिल्म की वजह से राज कपूर और राजीव कपूर के बीच मन मुटाव आ गया था और बाप-बेटे के बीच एक ऐसी दरार आ गई जो कभी नहीं मिटी। कहा तो यह भी जाता है कि राजीव पिता से इतना ज्यादा नफरत करने लगे थे कि उनके निधन पर वे अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे। हालांकि, अब तो राजीव भी इस दुनिया में नहीं है।
राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी बोल्ड सीन्स देकर खूब हंगामा मचाया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, वे अपने करियर के पीक के दौरान कुछ विवादों में भी फंस गई थी। उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा और इसके बाद उनका करियर ढलान पर गया।
एक दिन वे अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हो गई। उन्होंने 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे से शादी की थी। कहा जाता है कि वे पति के साथ मिलकर तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती है। कपल के दो बच्चे राबिल और राब्जे हैं।
ये भी पढ़ें
ये है अक्षय कुमार की रियल बहन अलका भाटिया, जिसने 40 की उम्र में की थी 15 साल बड़े शख्स से शादी
अक्षय कुमार के सिर फोड़ा सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने का ठीकरा, मेकर्स ने लगाए ऐसे-ऐसे आरोप
PHOTOS: हॉट-बोल्ड हिना खान ने बिकिनी में दिखाया जलवा, बीच पर इस तरह फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर
बोल्ड-सेक्सी लुक से जाह्नवी कपूर ने फिर मचाई खलबली, जमीन पर लेटकर दिए ऐसे-ऐसे पोज, PHOTOS
Raksha Bandhan: क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार की इन 4 ऑनस्क्रीन बहनों के बारे में? पढ़ें यहां सबकुछ