शॉर्ट हेयर में दिखीं दीपिका पादुकोण, '83' से सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ पहली बार फिल्म '83' में नजर आएगी। इस फिल्म से कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह का कपिल देव के किरदार में कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार को प्ले कर रहीं दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2020 7:33 AM IST

मुंबई. शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ पहली बार फिल्म '83' में नजर आएगी। इस फिल्म से कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह का कपिल देव के किरदार में कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार को प्ले कर रहीं दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में दीपिका शॉर्ट हेयर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में एकदम रोमी देव की तरह ही नजर आ रही हैं। 

मेरे लिए सम्मान की बात है- दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण '83' में अपने रोल को लेकर कहती हैं कि इंडियन खेल के इतिहास से महत्वपूर्ण पलों में से एक पल को इस फिल्म में छोटा सा ही लेकिन ये हिस्सा निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। पति की ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ये उन्होंने अपनी मां में बेहद करीबी से देखा है और कई मायनों में '83' हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपनों को अपने सपनों से पहले रखती हैं।  

'83' के डायरेक्टर कबीर खान कहते हैं कि उन्होंने हमेशा दीपिका को एक अभूतपूर्व एक्ट्रेस के रूप में देखा है। जब वो रोमी देव की भूमिका के लिए सोच रही थीं तो उनके दिमाग में केवल उन्हीं का नाम आया। कबीर कहते हैं कि रोमी देव के पास बहुत ही पॉजिटिव ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल है ही। इससे डायरेक्टर को कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद मिली है। उन्हें बहुत खुशी है कि दीपिका उनकी 83 के सफर का एक हिस्सा रही हैं। 

 

1983 के वर्ल्ड कप की कहानी है '83'

बता दें, ये फिल्म 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की शानदार जीत की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रणवीर के साथ कपिल देव की पत्नी की भूमिका में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म '83' में ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, हार्डी संधु और चिराग पटेल भी हैं। कुछ समय पहले इसकी पहली झलक दिखी थी जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Share this article
click me!