एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को डराती है दिल्ली, देखें क्यों दिया विवादित बयान

Published : Jul 13, 2022, 10:02 PM ISTUpdated : Jul 13, 2022, 10:20 PM IST
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को डराती है दिल्ली, देखें क्यों दिया विवादित बयान

सार

सान्या मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में अधिकतर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं होती हैं, यहां लेडीज़ को सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों का सामना करना पड़ता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Sanya Malhotra controversial statement  :  सान्या मल्होत्रा को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित महसूस नहीं होता है, उन्हें इससे ज्यादा सेफ मुंबई में लगता है। राजकुमार राव के साथ उनकी मूवी 'हिट - द फर्स्ट केस' ( Hit - The First Case) की रिलीजिंग के ठीक पहले उन्होंने विवादित बयान देकर सुर्खियां हासिल कर ली हैं। उनकी फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। तेलुगू मूवी के हिंदी वर्जन में राजकुमार राव, विक्रम जयसिंह ( Rajkumar Rao, Vikram Jaisingh) अहम किरदारों में नजर आएंगे।  इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा का किरदार तेलंगाना राज्य की होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (Homicide Intervention Team) के फीमेल पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। 

विवादित बयान से चौंकाया
अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब पत्रकारों ने सन्या से दिल्ली छोड़कर मुंबई में बसने की वजह पूछी तो एक्ट्रेस ने विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि राजधानी दिल्ली में अधिकतर महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं, यहां औरतों को सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों को फेस करना पड़ता है।

महिलाओं को सेफ्टी इश्यु का करना पड़ता है सामना 
मूल रूप से दिल्ली की निवासी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने राष्ट्रीय राजधानी में फीमेल की सेफ्टी का मुद्दा उठाया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या का जन्म दिल्ली में हुआ है लेकिन उन्हें अब मुंबईही रास आता है। वे यदा कदा ही दिल्ली आती हैं, वे अपने गृहनगर में रहना पसंद ही नहीं करती हैं। बीते दिनों दिल्ली के बारे में विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि  दिल्ली में महिलाओं को सेफ्टी इश्यु का  सामना करना पड़ता है।

फेवरेट और सेफ शहर मुंबई

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं भले ही दिल्ली की निवासी हूं, लेकिन मेरा फेवरेट और सेफ शहर मुंबई ही लगता है।  अभिनेत्री ने कहा, अब ये तो मैं नहीं बता सकती कि सेफ्टी  को लेकर दिल्ली कितनना संजीदा हुआ है। लेकिन इस शहर को लेकर मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं।" वहीं राजकुमार राव ने इस पर  कहा, "यह बहुत परेशान करने वाली बात है।' ये मूवी राजू प्रोडक्शन- टी-सीरीज के सहयोग से  निर्मित की गई है, वहीं  इसके डायलॉग गिरीश कोहली द्वारा लिखे हैं। 

 

और पढ़ें...

90 के दशक की बेमिसाल डांसर कही जाने वाली इस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

राम गोपाल वर्मा की 'लड़की' की अदाओं ने मचाया बवाल, फिल्म से हटाने पड़े 12 क्लोज अप क्लीवेज शॉट और उत्तेजक सीन

धनुष से पहले बॉलीवुड से ये कर चुके हैं हॉलीवुड डेब्यू, किसी को लीड रोल तो किसी को मिला 5 मिनट का स्क्रीन टाइम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश