बॉलीवुड को लगा फिर झटका, लंबी बीमारी के बाद इस एक्टर का निधन, गुजरे जमाने के नामी स्टार का था रिलेटिव

Published : Oct 05, 2020, 04:25 PM IST
बॉलीवुड को लगा फिर झटका, लंबी बीमारी के बाद इस एक्टर का निधन, गुजरे जमाने के नामी स्टार का था रिलेटिव

सार

अपने जमाने के नामी एक्टर और डायरेक्टर विशाल आनंद (vishal anand) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। बता दें कि विशाल गुजरे जमाने के एक्टर देव आनंद के भतीजे थे बता दें कि विशाल ने अपने करियर में 11 फिल्मों में काम किया था। इनमें से कुछ फिल्मों को विशाल ने खुद डायरेक्ट भी किया था। उनका असली नाम भीष्म कोहली है और वे आनंद परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

मुंबई. 2020 का बुरा असर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल कई नामी हस्तियां दुनिया को अलविदा कह दिया। अब इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर आई है। अपने जमाने के नामी एक्टर और डायरेक्टर विशाल आनंद (vishal anand) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। बता दें कि विशाल गुजरे जमाने के एक्टर देव आनंद के भतीजे थे।


11 फिल्मों में किया काम
बता दें कि विशाल ने अपने करियर में 11 फिल्मों में काम किया था। इनमें से कुछ फिल्मों को विशाल ने खुद डायरेक्ट भी किया था। उनका असली नाम भीष्म कोहली है और वे आनंद परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 


देव आनंद के भतीजे
विशाल आनंद एक्टर देव आनंद के भतीजे हैं। उन्होंने सिमी ग्रेवाल के साथ फिल्म चलते-चलते में काम किया था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया था। उन्होंने 'इंतजार', 'सारेगामापा', 'दिल से मिले दिल', 'टैक्सी ड्राइवर' और 'किस्मत' जैसी फिल्मों में काम किया था। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा