
मुंबई। 86 साल के धर्मेन्द्र (Dharmendra) इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। धर्मेन्द्र आए दिन अपनी फोटो या फॉर्महाउस का कोई न कोई वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में धर्मेन्द्र ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2022 (Dada Saheb Phalke Award) का इन्विटेशन कार्ड शेयर किया है। धर्मेन्द्र ने इस निमंत्रण पत्र को एक वीडियो के जरिए दिखाया है। यह इन्विटेशन कार्ड बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस इनोवेटिव इन्विटेशन को रवीश कपूर ने डिजाइन किया है। इन्विटेशन कार्ड पर दादा साहेब फाल्के की गोल्डन से बनी प्रतिमा लगाई गई है। बता दें कि इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया जाना है।
धर्मेन्द्र (Dharmendra) इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। धर्मेन्द्र आए दिन अपनी फोका ये वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हमारे धरम के लिए सरकार ने अपना धरम निभाया। एक और यूजर ने लिखा- आसमां में उड़ने वालों को कब सितारों की कमी होती है। सफलता पर ढेरों बधाई ! यह मुकाम पाया है ! जो वक्त आपका दौर लाया है। एक और शख्स ने कहा- पाजी! आप इस अवॉर्ड के हकदार हो। लव यू।
कुछ दिनों पहले ही धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो खेत में काम कर रहे मजदूरों से बात करते हुए कहते हैं- प्याज लगा दो, इसके इसके बाद आलू लगाएंगे। आप सभी को प्यार, ऐसे ही दिल लगाके काम करते रहो। इस दौरान धर्मेन्द्र अपनी गाड़ी में बैठे नजर आते हैं। वो कहते हैं- दोस्तों प्याज लगा रहा हूं। इसके बाद आलू, फिर बहुत कुछ करूंगा। मैं यहां 6 महीने बाद आया हूं तो सब काम करवा रहा हूं। धर्मेन्द्र के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे। एक शख्स ने कहा था- आपको इस तरह देखकर हिम्मत आ जाती है। आप हमेशा की तरह अब भी बेहद एनर्जेटिक हैं।
लोनावाला में स्थित है धर्मेन्द्र का फॉर्महाउस :
बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) का ये फॉर्महाउस 100 एकड़ में फैला है। वे अपने फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित है। उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं।
ये भी पढ़ें :
Bipasha Basu Birthday: 6 साल से नहीं मिली फिल्म, फिर भी पति से इतने गुना अमीर हैं बिपाशा, यूं करती हैं कमाई
इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।