पति से अलग होने के बाद दीया मिर्जा ने कहा- जिंदगी में तूफानों के थमने का इंतजार मत करो

Published : Aug 03, 2019, 09:06 PM ISTUpdated : Aug 03, 2019, 09:09 PM IST
पति से अलग होने के बाद दीया मिर्जा ने कहा- जिंदगी में तूफानों के थमने का इंतजार मत करो

सार

दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 को साहिल से शादी की थी। दोनों की शादी आर्य समाज के रीति-रिवाजों से दिल्ली में हुई थी। 

मुंबई। दीया मिर्जा इन दिनों पति साहिल संघा से सेपरेशन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दीया ने  1 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए यह बात बताई थी। पति से अलग होने की खबर के दो दिन बाद अब दीया ने साड़ी में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''जिंदगी में कभी भी तूफानों के थमने का इंतजार मत करो, बारिश में जमकर झूमना सीखो।'' दीया की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए उनका सपोर्ट भी किया है।
 

शादी टूटने के लग रहे कई कयास
दीया की शादी टूटने को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीया जहां अपने वेब शो की शूटिंग के लिए कुछ समय साहिल से दूर हिमाचल में थीं। वहीं साहिल की राइटर कणिका से नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऐसे में दीया की शादी टूटने की वजह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को भी माना जा रहा है। हालांकि, कणिका ने इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि मैं दीया या फिर साहिल से जिंदगी में कभी नहीं मिली हूं। दूसरी ओर, दीया ने भी इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था- ''किसी तीसरे की वजह से मेरे और साहिल के रिश्ते में दरार आने की खबरें मनगढ़ंत हैं। साहिल ने भी इन खबरों को को सोशल मीडिया पर महज बकवास बताया है। 

2014 में हुई थी शादी...
दीया और साहिल संघा ने 18 अक्टूबर 2014 में साहिल से शादी की थी। साहिल उनके बिजनेस पार्टनर भी हैं। दीया और साहिल की शादी आर्य समाज के रीति-रिवाजों से दिल्ली में हुई थी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Salim Khan Health Update: कब डिस्चार्ज होंगे सलमान खान के पापा, इतने दिनों से हैं अस्पताल में
बॉलीवुड का सबसे बदनसीब स्टार किड! फ्लॉप फिल्मों की लाइन-करियर भी हो गया तबाह