
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी 2013 में इसरो द्वारा मार्स ऑर्बिटर मिशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी ने भी काम किया है। हाल ही में इसका बंगाली प्रोमो रिलीज किया गया, जिसे देख टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली ने तारीफ करते हुए इसे वुमन ओरिएंटेड फिल्म कह दिया। हालांकि गांगुली के ये बात अक्षय को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसका जवाब दिया।
गांगुली को जवाब देते हुए क्या बोले अक्षय...
अक्षय ने फिल्म को वुमन ओरिएंटेड बताने पर ऐतराज जताते हुए लिखा- 'धन्यवाद दादा, विज्ञान की भाषा यूनिवर्सल है। इसका कोई धर्म नहीं, कोई रंग नहीं, कोई जेंडर नहीं, कोई बाउंड्री नहीं। साइंस की इन अमेजिंग महिलाओं को मेरा छोटा सा सम्मान। मेरी गलतियों के लिए मुझे माफ करना।'
सौरव गांगुली ने ट्वीट में लिखी थी ये बात...
सौरव गांगुली ने फिल्म का प्रोमो देखने के बाद लिखा था- ''टीम मिशन मंगल इन महिलाओं की ताकत, हौसले, छवि और जज्बे को सलाम करती है, जिन्हें ये यकीन है कि आकाश का कोई अंत नहीं है।'
मंगल पर सैटेलाइट भेजने के मिशन में हैं 5 महिलाएं...
'मिशन मंगल' 5 महिला साइंटिस्ट की कहानी पर बेस्ड फिल्म है। ये सभी भारत की ओर से मंगल पर उपग्रह भेजने के मिशन में साथ काम करती हैं। इनके साथ ही कुछ पुरुष वैज्ञानिक भी टीम में हैं। महिला साइंटिस्ट का रोल विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी ने प्ले किया है। वहीं अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हैं और उनके साथ शरमन जोशी भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।