
मुंबई. शाहरुख खान (shahrukh khan) और काजोल (kajol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (dilwale dulhania le jayenge) को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर काजोल और शाहरुख खान की कांस्य मूर्ति लंदन की लीसेस्टर स्क्वायर पर स्थापित की जाएगी और साथ ही सेलिब्रेशन भी किया जाएगा। यूनाइटेड किंगडम में पहली बार किसी भारतीय फिल्म ने ऐसी जगह बनाई है। ये बॉलीवुड इतिहास में दर्ज होगा। डीडीएलजे पहले भी कई इतिहास रच चुकी है। यह भारतीय सिनेमाघरों में काफी लंबे वक्त चलने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। इस फिल्म के कई स्टेप और सीन आज भी मीम के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं।
मूर्ति में होगा डीडीएलजे का सीन
25 साल से दुनियाभर में हिंदी सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज और सिमरन की कहानी अपना असर बरकरार रखे हुए है। ये कहानी है शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे यानी डीडीएलजे और इसकी रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि लंदन तक में मनाया जा रहा है। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने रविवार को खुलासा किया कि लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी चुनिंदा फिल्मों की प्रतिमाओं यानी सीन्स इन द स्क्वायर में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी एक दृश्य रखा जाएगा।
आदित्य चोपड़ा की डेब्यू फिल्म
हिंदी सिनेमा को रोमांस और रिश्तों के एक अलग स्तर पर ले जाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म में हॉलीवुड सुपर स्टार टॉम क्रूज को लीड रोल में लेना चाहते थे। आदित्य का इरादा एक इंटरनेशनल लव स्टोरी बनाने का था, मगर पिता तैयार नहीं हुए थे। फिल्म के सारे गानों को लता मंगेशकर, आशा भोसले, कुमार शानू, उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्य की आवाजों ने सजाया है, मगर एक गीत 'घर आजा परदेसी..' को आदित्य चोपड़ा की मॉम पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने आवाज दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।