एक्टर के कंधे पर बैठकर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड ने किया Kiss, दोनों की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Published : Jan 04, 2020, 03:27 PM ISTUpdated : Jan 06, 2020, 09:50 AM IST
एक्टर के कंधे पर बैठकर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड ने किया Kiss, दोनों की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

सार

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ये पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि जो लोग सोशल मीडिया पर दिशा का अक्सर मजाक उड़ाते हैं अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पोस्टर देखकर लोग तारीफ करते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस पोस्टर को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लाइक करने वालों में आलिया भट्ट भी है।

मुंबई. अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी एक्टर आदित्य रॉय कपूर के कंधे पर बैठकर उन्हें किस करतीं नजर आ रही हैं। पोस्टर में दिशा और आदित्य की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। बता दें कि ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को आएगा। 

दिशा पाटनी ने शेयर किया पोस्टर
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ये पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि जो लोग सोशल मीडिया पर दिशा का अक्सर मजाक उड़ाते हैं अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पोस्टर देखकर लोग तारीफ करते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस पोस्टर को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लाइक करने वालों में आलिया भट्ट भी है।


अंडर वॉटर किसिंग सीन की ट्रेनिंग 
फिल्म के लिए एक्टर्स जमकर मेहनत कर रहे हैं। दिशा और आदित्य ने फिल्म के लिए अंडर वॉटर किसिंग सीन की ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म में एक सीन के लिए दिशा और आदित्य को एक मिनट तक पानी के अंदर रहना था, इसलिए उनकी ये ट्रेनिंग पानी के अंदर रहने की क्षमता पर थी। बता दें कि इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। एक पोस्टर में आदित्य गुस्सा निकालते दिख रहे हैं। वहीं अन्य पोस्टर में कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। 

कब रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म का डायरेक्टर मोहित सुरी और प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। ये रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। खबरें हैं कि फिल्म में अनिल कपूर पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?