भगवान से मैंने नहीं कहा था कि वह मुझे एक फिल्मी परिवार में पैदा करें : करण देओल

Published : Sep 18, 2019, 03:56 PM ISTUpdated : Sep 18, 2019, 06:44 PM IST
भगवान से मैंने नहीं कहा था कि वह मुझे एक फिल्मी परिवार में पैदा करें : करण देओल

सार

देओल ‘‘पल पल दिल के पास’’ फिल्म से अपने अभिनय के सफर की शुरूआत कर रहे हैं

नयी दिल्ली. देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य, सनी देओल के बेटे करण देओल ने कहा है कि फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को लेकर बहुत नकारात्मकता का माहौल होता है और ऐसे युवाओं की पहली फिल्म देखे बिना ही उनके बारे में राय नहीं बनानी चाहिए।

 

देओल ‘‘पल पल दिल के पास’’ फिल्म से अपने अभिनय के सफर की शुरूआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सहर बंबा हैं। उनकी भी यह पहली फिल्म है।

 

देओल ने पीटीआई भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘आपका काम देखे बगैर ही लोग खिंचाई करने को तैयार रहते हैं। काम देखे बगैर राय बना लेना गलत है। हां, अगर आपने काम देखा है जो आपको पसंद नहीं आया तो ऐसा करने का आपको पूरा हक है। भगवान से मैंने नहीं कहा था कि वह मुझे एक फिल्मी परिवार में पैदा करें।’’

 

युवा अभिनेता को उनके दादा धर्मेंद लांच कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Holi पर आई दो बुरी खबर, 2 फिल्मी सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा-शोक में इंडस्ट्री