- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
यश की टॉक्सिक के पोस्टपोन होते ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए सारे रास्ते साफ हो गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करते हुए तगड़ी कमाई करेगी। उनका अनुमान है कि रणवीर की फिल्म अब कई नए रिकॉर्ड्स बना सकती है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर होगा कब्जा
यश की फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का सबसे बड़ा फायदा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को मिलेगा। टॉक्सिक के साथ क्लैश से बचने के बाद अब धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज होगा। जानकारों का अनुमान है कि ये धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
धुरंधर 2 डे 1 कलेक्शन प्रीडिक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 से 80 करोड़ के बीच नेट कमाई करेंगी। उनका दावा है कि यश की टॉक्सिक से पोस्टपोन होने के बाद इस आंकड़े में और इजाफा होने की गुंजाइश है।
ये भी पढ़ें... यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
खबरों की मानें तो टॉक्सिक की डेट बदलने से धुरंधर 2 के मेकर्स पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम स्थगित हुई फिल्म की रिलीज डेट का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं, इसलिए जल्द ही बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू होने की उम्मीद है और ट्रेलर 6 मार्च, 2026 को रिलीज होने की बात कही जा रही है।
कहां लॉन्च होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स की में दावा किया गया है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरर सेंटर (NMACC) में ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, मूवी की एडवांस बुकिंग की बात करें तो मेकर्स इसे रिलीज के 2 वीक पहले शुरू कर देंगे। बता दें कि फिल्म को 19 मार्च को हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में एकसाथ रिलीज किया जाएगा।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर की 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्म का कुल बजट 475 करोड़ है।
धुरंधर 2 की कहानी
धुरंधर 2 एक हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंजीत के रोल में नजर आएंगे हैं। ये फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के आपराधिक सिंडिकेट और राजनीतिक तंत्र के भीतर घुसकर, 26/11 के हमलों का बदला लेने और भारत के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिशों को नाकाम करने पर बेस्ड होगी। इसमें हमजा अंडरकवर ऑपरेशन को जारी रखेगा, जो रहमान डकैत के खात्मे के बाद पाकिस्तान में अपनी जड़ों को और मजबूत करते हुए भारत विरोधी ताकतों का अंत करता दिखाई देगा।
धुरंधर के बारे में
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के साथ जमकर हंगामा किया। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए क्रेजी नजर आया। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने 1349 करोड़ का कलेक्शन किया। ये 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बनी।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की Bhoot Bangla के ट्रेलर में सबसे बड़ा ट्विस्ट, क्या है धुरंधर 2 से कनेक्शन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।