- Home
- Entertainment
- यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
यश ने टॉक्सिक को लेकर एक ऐसी खबर सुना दी है कि फैन्स सदमे में चले गए हैं। दरअसल, यश ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी है। बता दें कि ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये 4 जून को रिलीज होगी। टॉक्सिक की जून में अब 2 धांसू फिल्मों से भिड़ंत होगी।

यश की फिल्म टॉक्सिक पोस्टपोन
यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को पोस्टपोन कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। हालांकि, उनके इस फैसले से कुछ फैन्स खुश तो कुछ निराश भी हुए।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
आपको बता दें कि टॉक्सिक वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म अब 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी के साथ की भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Toxic Release Postponed: धुरंधर 2 से नहीं होगी टक्कर, अब इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म
फिल्म टॉक्सिक के बारे में
डायरेक्ट गीतू मोहनदास फिल्म टॉक्सिक को 600-700 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसमें यश डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया लीड रोल में है। ये एक पीरियड ड्रामा गैंगस्टर फिल्म है।
धुरंधर 2 से नहीं होगा टॉक्सिक का क्लैश
बता दें कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक पहले एक ही दिन 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक की रिलीज आगे बढ़ने के बाद अब ईद पर बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा क्लैश देखने को नहीं मिलेगा। धुरंधर 2 के पास कमाई करने का शानदार मौका है।
टॉक्सिक की होगी 2 फिल्मों से टक्कर
धुरंधर 2 के साथ क्लैश से बचने के बाद अब जून में टॉक्सिक की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है और दिलजीत दोसांझ की एक अनटाइल फिल्म से होगी। वरुण की फिल्म 5 जून और इसी के आसपास दिलजीत की मूवी भी आएगी। जून में बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचेगा।
4 साल बाद यश का कमबैक
आपको बता दें कि यश तकरीबन 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था और 1250 करोड़ का बिजनेस किया था।
यश की अपकमिंग फिल्में
यश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे टॉक्सिक के अलावा डायरेक्टर नितेश कुमार की फिल्म रामायण के दोनों पार्ट में नजर आएंगे। साथ ही वे केजीएफ 3 में भी नजर आए। डायरेक्टर प्रशांत नील ने कुछ समय पहले हिंट दिया था कि केजीएफ 3 की कहानी तैयार है और जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
ये भी पढ़ें... क्यों होली खेलना पसंद नहीं करते ये 7 CELEBS? एक की वजह कर देगी इमोशनल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।