- Home
- Entertainment
- Toxic Release Postponed: धुरंधर 2 से नहीं होगी टक्कर, अब इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म
Toxic Release Postponed: धुरंधर 2 से नहीं होगी टक्कर, अब इस दिन रिलीज होगी यश की फिल्म
सुपरस्टार यश फिल्म टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। फैन्स भी उनकी इस फिल्म को देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी की मानें तो यश ने अपनी फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है।

टॉक्सिक-धुरंधर 2 में नहीं होगा क्लैश
यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को नहीं मिलेगा। खबरों की मानें तो यश ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी है।
यश की फिल्म टॉक्सिक पोस्टपोन
आपको बता दें कि टॉक्सिक और धुरंधर 2 एक ही दिन यानी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। हालांकि, यश ने अपना प्लान चेंज किया है और फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें... यश की Toxic का धमाका, एडवांस में कमा डाले करोड़ों-मास्टर प्लान से हुआ इतना फायदा
यश ने क्यों पोस्टपोन की टॉक्सिक की रिलीज?
यश ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी मूवी को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े की वजह से वे अपनी फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं।
यश ने अपने स्टेटमेंट में क्या लिखा
यश ने पोस्ट शेयर कर लिखा- टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने दुनियाभर के दर्शकों के लिए तैयार किया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई ये मूवी देश और विदेश के दर्शकों से जुड़ने का एक जरिया है। सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, वर्तमान में मिडिल ईस्ट की स्थिति हमें ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने में प्रभावित कर रही है। इसलिए हमने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।
कब रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक?
आपको बता दें कि यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन के साथ इसकी नई रिलीज डेट भी घोषित की है। उन्होंने बताया कि अब फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके इस फैसले से फैन्स ने खुशी जताई है। कईयों का कहना है कि उन्होंने सही डिसीजन लिया है।
टॉक्सिक की स्टार कास्ट और बजट
डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने फिल्म टॉक्सिक को 600 से 700 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड एक्ट्रेसेस हैं। इनके अलावा इसमें टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, टौफेनबै, सुरजीत गोपीना, अमित तिवार, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गेदर भी हैं।
टॉक्सिक का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज के पोस्टपोन के साथ ट्रेलर रिवील से जुड़ी फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आई हैं। बता दें कि इसके प्रोड्यूसर यश और वेंकट के नारायण हैं।
ये भी पढ़ें... होली खेलने का नहीं मूड तो OTT पर देखें ये 7 फिल्म, एक्शन-रोमांस का मिलेगा डबल डोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।