यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर नई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स के मास्टर प्लान की वजह से मूवी ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है। मूवी देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस वक्त सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म का मार्केट में जबरदस्त बज बना हुआ है। फैन्स मूवी देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी जोरदार खबर सामने आ रही है। वहीं, मेकर्स ने भी फिल्म के एडवांस कलेक्शन और बुकिंग को लेकर अपना मास्टर प्लान रिवील किया है। इसके बाद फैन्स मूवी को लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। बता दें की डायरेक्टर गीतू मोहनदास की ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज हो रही है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यश की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की एडवांस कमाई की चर्चा जोरों पर हो रही हैं। बता दें कि मूवी अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन प्रोड्यूसर जी धनंजयन ने अनुमान लगाया है कि प्री-रिलीज सेल में इसने अब तक 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। धनंजयन ने एक प्रोग्राम में बताया कि जिन लोगों ने इसका निर्माण किया है, उनको इन आंकड़ों को लेकर आश्चर्य नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी कास्टिंग भी बहुत सोच समझकर की गई है। फिल्म को लेकर जो मास्टर प्लान बनाया गया था उसी पर काम किया गया और इसका फायदा भी हुआ। फिल्म में नयनतारा को इसलिए कास्ट किया गया कि क्योंकि उन्होंने जवान में शानदार काम किया। फिल्म में उनका जबरदस्त टैलेंट देखने को मिला। वहीं, कांतारा 2 में रुक्मिणी वसंत की अदायगी बेहतरीन थी। इनके अलावा भी मूवी में जो स्टार्स नजर आएंगे वो सब एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने भी कमाल किया है। धनंजय का प्रीडिक्शन है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी और कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड बना सकती है। बता दें कि इसका बजट 600-700 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 vs Toxic Advance Booking: रणवीर सिंह या यश-किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर राज?

यश की फिल्म टॉक्सिक के बारे में

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही यश की फिल्म टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें यश डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड एक्ट्रेसेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा इसमें टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, टौफेनबै, सुरजीत गोपीना, अमित तिवार, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गेदर भी हैं। बताया जा रहा है कि इसका ट्रेलर 8 मार्च रिलीज किया जाएगा। मेकर्स मूवी के 2 टीजर और एक ऑडियो सॉन्ग पहले ही रिलीज कर चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर होने वाली है। हर कोई दोनों फिल्मों का धमाका देखने के लिए बेताब है।

ये भी पढ़ें... Toxic VS Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह या यश किसकी फिल्म ज्यादा लंबी, बजट में कौन आगे?