एकता जैन ने जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना, पार्टी की जगह करती हैं गरीबों की मदद

Published : Jun 14, 2021, 08:05 PM IST
एकता जैन ने जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना, पार्टी की जगह करती हैं गरीबों की मदद

सार

एक्ट्रेस और मॉडल एकता जैन (Ekta Jain) ने अपने बर्थडे पर मुंबई के अंधेरी इलाके में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया। एकता जैन ने बताया कि कई साल से वे कोई पार्टी नहीं करती हैं, बल्कि इसी तरह अलग-अलग जगहों पर लोगों की मदद करती हैं। एकता के मुताबिक, वो घर पर ही मां के हाथ का बना केक या कोई भी मिठाई से अपना जन्मदिन मना लेती हैं। पिछले साल भी कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही उनका जन्मदिन आया था।

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल एकता जैन (Ekta Jain) ने अपने बर्थडे पर मुंबई के अंधेरी इलाके में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया। एकता जैन ने बताया कि कई साल से वे कोई पार्टी नहीं करती हैं, बल्कि इसी तरह अलग-अलग जगहों पर लोगों की मदद करती हैं। एकता के मुताबिक, वो घर पर ही मां के हाथ का बना केक या कोई भी मिठाई से अपना जन्मदिन मना लेती हैं। पिछले साल भी कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही उनका जन्मदिन आया था। तब भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। इस साल भी लॉकडाउन है, पर इस साल लोगों की हालत बहुत ज़्यादा गंभीर है। पिछले एक साल से लॉकडाउन के हालात बने होने के कारण इस साल कई लोग दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं।

एकता जैन ने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वे नियमित रूप से मदद करना चाहती हैं। उनका ये भी कहना है कि आप जितनी अधिक लोगों की मदद करोगे उतनी ज्यादा दुआएं मिलेंगी। इससे पहले एकता जैन (Ekta Jain) ने मुंबई पुलिस को 'मास्क, हैंड सैनेटाइजर्स और इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बांटा था। एकता जैन ने अनु मलिक और आयुर्वेद एक्सपर्ट कैलाश मासूम के साथ मिलकर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मास्क और काढ़ा बंटवाया था। 

इस बर्थडे पर एकता जैन को कई कलालारों जैसे- मुकेश खन्ना, मधु , पुनीत इस्सर, मधुश्री, सुनील पाल ,अनूप जलोटा, राजीव निगम, रहमान खान और गोपी भल्ला ने वीडियो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। इसके साथ ही गीतकार कुमार जी, विपिन पटवा और राजू सकट ने भी बधाई दी।

बता दें कि एकता जैन की इस साल खली-बली, शतरंज और त्राहिमाम जैसी हिंदी फिल्में रिलीज होंगी। एकता जैन ने शतरंज में एक पुलिस वाले और त्राहिमाम में एक वकील की भूमिका निभाई है। इसके साथ ही एकता ने एक इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग और डबिंग भी पूरी कर ली है। एकता जैन को उम्मीद है कि 2021 में उन्हें अलग-अलग प्लेटफार्मों से काम करने का मौका मिलेगा। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड