
मुंबई। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। फरहान अख्तर ने 19 फरवरी को खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस पर शिबानी से शादी की। शादी के दौरान फरहान अख्तर जहां ब्लैक सूट में नजर आए, वहीं उनकी दुल्हन शिबानी दांडेकर पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वेडिंग वेन्यू को पिंक, व्हाइड और रेड कलर के फूलों से सजाया गया था। कपल की शादी में ऋतिक रोशन, रितेश सिधवानी, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शाकिब सलीम, राकेश रोशन, पिंकी रोशन, सतीश कौशिक, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी, आशुतोष गोवारिकर, और समीर कोचर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
इस वजह से छोटा रहा वेडिंग सेलिब्रेशन :
इससे पहले जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कहा था कि कोरोना के चलते हम वेडिंग सेलिब्रेशन को बहुत छोटा रखना चाहते हैं। शिबानी की बात करते हुए जावेद ने बताया था कि वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात है कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।
फरहान अख्तर की दूसरी शादी :
बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हो चुके हैं। दोनों की 2000 में शादी हुई थी और ये 17 साल चली। 2017 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। दोनों ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा था- मैं और अधुना आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चे हमारी प्रायोरिटी रहेंगे। उनकी देख-रेख हम करते रहेंगे। मैं नहीं चाहता कि बेवजह की अटकलों में उन्हें घसीटा जाए। हम यह चाहेंगे कि इस वक्त हमें पूरी प्राइवेसी दी जाए। दोनों की मुलाकात 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से छह साल बड़ी हैं। तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।
ये भी पढ़ें :
Farhan Akhtar- Shibani Dandekar की मेहंदी सेरिमनी की धूम,पीले ड्रेस में पहुंचीं शबाना आजमी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।