लोगों को 'पठान' से बेहतर लगा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर , बोले- कम से कम 'बेशरम रंग' नहीं दिखेंगे

Published : Jan 11, 2023, 03:42 PM IST
 लोगों को 'पठान' से बेहतर लगा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर , बोले- कम से कम 'बेशरम रंग' नहीं दिखेंगे

सार

'गांधी गोडसे एक युद्ध' से राजकुमार संतोषी 10 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर लौट रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी और फ्लॉप साबित हुई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की कमबैक फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yuddh) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।यह फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के विचारों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दीपक एंटनी और नाथूराम गोडसे का रोल चिन्मय मंडलेकर निभा रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, "बात गांधी या गोडसे की नहीं है, बात देश की है।"

ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में जहां 1947 के बंटवारे के बाद हुए दंगे दिखाए गए हैं तो वहीं उस समय के राजनीतिक माहौल पर भी प्रकाश डाला गया है। हालांकि, फिल्म की कहानी काल्पनिक है, जिसमें महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को आमने-सामने खड़ा कर उनके बीच हुआ विचारों का युद्ध दिखाया गया है। कहानी के मुताबिक़, बंटवारे के लिए नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी को जिम्मेदार मानते हैं और फिर एक दिन उन्हें गोली मार देते हैं। गोडसे को जेल हो जाती है और इधर पता चलता कि महात्मा गांधी बच गए हैं। वे गोडसे से मिलना चाहते हैं और जब दोनों का सामना होता है तो वे अपने-अपने विचार रखते हैं। महात्मा गांधी जहां अपने विचारों को सही बताते हैं तो वहीं, नाथूराम गोडसे भी खुद को सही बताते हैं। विचारों के इस युद्ध में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ़ हो पाएगा।

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट
ट्रेलर देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। ज्यादातर यूजर्स इसे 'पठान' के ट्रेलर से बेहतर बता रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर पठान के ट्रेलर से बेहतर है। मुझे सिनेमा पसंद आया, क्योंकि इसमें कई मुद्दे रखे गए। फिर चाहे कितने भी विवादित क्यों ना हों।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "सार्थक सिनेमा। सोच कर ही तसल्ली हो रही है कि गांधी गोडसे एक युद्ध में कम से कम 'बेशरम रंग' नहीं दिखेंगे। एकतरफा कहानी बहुत सुनी है। अब गोडसे का पक्ष मजबूती और निष्पक्ष रूप से सुना जाए। उम्मीद है कि फिल्म इतिहास को नई रोशनी देगी। इस 26 जनवरी इस फिल्म की प्रतीक्षा रहेगी।" एक यूजर ने लिखा है, "एक दिन यहां पर भगवा लहराएगा। क्या ट्रेलर है। रोंगटे खड़े हो गए।" एक यूजर का कमेंट है, "क्या ट्रेलर है। गांधी गोडसे एक युद्ध ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।यार जाओ और ट्रेलर देखो।" (ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें)

26 जनवरी को आ रही फिल्म

फिल्म में पवन चोपड़ा, आरिफ जकारिया, अनुज सैनी और तनिषा संतोषी जैसे स्टार्स की भी यह भूमिका है। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका सीधा टकराव शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' से होगा।

और पढ़ें...

तमिल सुपरस्टार अजीत की फिल्म का जश्न मना रहे फैन की मौत, इतना एक्साइटेड हुआ कि लॉरी से कूद गया

'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का KGF का एक्टर, कहा- ये न्यूडिटी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं

4 दिन वेंटिलेटर पर रही 'नागिन' की एक्ट्रेस, हाल बयां कर बोली- मैं सांस भी नहीं ले पा रही थी

देश के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में साउथ के सिर्फ दो, शाहरुख़ खान के आगे पानी मांगते हैं सलमान-अक्षय

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे