- Home
- Entertainment
- Bollywood
- देश के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में साउथ के सिर्फ दो, शाहरुख़ खान के आगे पानी मांगते हैं सलमान-अक्षय
देश के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में साउथ के सिर्फ दो, शाहरुख़ खान के आगे पानी मांगते हैं सलमान-अक्षय
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने दुनिया के 8 सबसे बड़े अमीर एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स का दबदबा है। बॉलीवुड से सिर्फ शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) इस सूची में जगह बनाने में सक्षम हुए हैं। वैसे अगर दुनिया की जगह भारत के सबसे अमीर एक्टर्स की बात करें तो इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स हर इंडस्ट्री के स्टार्स पर भारी पड़ते हैं। अगर 8 सबसे अमीर भारतीय एक्टर्स की बात ही करें तो इसमें सिर्फ दो साउथ इंडियन सिनेमा के स्टार्स शामिल हैं। बाकी के 6 एक्टर्स बॉलीवुड के हैं। नीचे की स्लाइड्स में डालिए देश के 8 सबसे अमीर एक्टर्स पर एक नजर...

1. शाहरुख़ खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। उनके पास लगभग 700 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 5721 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। उनकी हर दिन की कमाई ही तकरीबन 1.4 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है।
यह भी पढ़ें : 4 साल से नहीं आई शाहरुख़ खान की कोई फिल्म, फिर भी दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में इकलौते इंडियन
2.भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर अमिताभ बच्चन बताए जाते हैं। वे लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी करीब-करीब 4087 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 80 साल के अमिताभ बच्चन की हर दिन कमाई लगभग 1.3 करोड़ रुपए बताई जाती है।
3. तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी भारत के तीसरे सबसे अमीर एक्टर कहे जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनके पास लगभग 450 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है, जो भारतीय रुपए के अनुसार 3678 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। नागार्जुन की हर दिन की इनकम लगभग 50 लाख रुपए बताई जाती है।
4. लगभग 360 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 2861 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के साथ सलमान खान इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। बताया जाता है कि उनकी हर दिन की कमाई लगभग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।
5. अक्षय कुमार इंडिया के पांचवें सबसे ज्यादा संपत्ति वाले एक्टर बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हर दिन लगभग 1.45 करोड़ रुपए कमाने वाले अक्षय कुमार के पास आज की तारीख में करीब 325 मिलियन डॉलर या 2656 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।
6. मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान इस सूची में छठे नंबर पर आते हैं। बताया जाता है कि उनकी प्रति दिन की कमाई लगभग 34 लाख रुपए है और वे तकरीबन 225 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है, जो इंडियन करेंसी में लगभग 1839 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है।
7. लिस्ट में सातवां स्थान तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण का है। बताया जाता है कि वे लगभाग 180 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है, जो भारतीय रुपयों में तकरीबन 1471 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। वे हर दिन लगभग 26 लाख रुपए कमाते हैं।
8. भारत के 8वें सबसे अमीर एक्टर ऋतिक रोशन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ऋतिक के पास लगभग 100 मिलियन डॉलर या करीब 817 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी हर दिन की कमाई लगभग 8 लाख रुपए है।
नोट : सभी आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिए गए हैं। एशियानेट न्यूज़ किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़ें...
7 PHOTOS: रिवीलिंग ब्रा टॉप-टाइट लैगिंग्स में दिखीं मलाइका अरोड़ा, इस एक चीज पर टिकी लोगों की नजर
VIDEO: तापसी पन्नू ने पैपराजी को ऐसा क्या कहा कि भड़के लोग बोले- ये क्या घर से मार खाकर आती है?
Pathaan Trailer: भगवा बिकिनी पर चली कैंची तो अब उसी रंग की लुंगी में दिखीं दीपिका पादुकोण
'पठान' के 2:34 मिनट के ट्रेलर में दिखे 5 बड़े चेहरे, लेकिन दो दिग्गजों पर बना रखा है सस्पेंस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।