Drishyam 3 की जबर्दस्त कमाई छठे दिन भी जारी है। वहीं, ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब नेट कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ क्लब में पहुंचने को तैयार है।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: 'दृश्यम 3' अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस स्टोरी बनने की राह पर है। ओपनिंग वीकेंड के दौरान इसने जबरदस्त कमाई की और वीकडेज़ में भी इसे अच्छी-खासी दर्शक संख्या मिल रही है। पहले दो वीकडेज में फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, छठे दिन यानी बुधवार 7 अक्टूबर को इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। इसके बावजूद फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
Drishyam 3: छठे दिन कितने कमाए
छठे दिन 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के देशभर में कुल 12,582 शो चल रहे हैं। रात 8 बजे तक फिल्म ने ₹9.38 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इससे भारत में मूवी का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹271.47 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹226.38 करोड़ हो गया है। हालांकि, भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है।
डे-वाइज अब तक कैसी रही कमाई
पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। मंगलवार को देशभर में 16075 शोज से ₹19.50Cr का कलेक्शन किया था। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने ₹21 करोड़, तीसरे दिन ₹61 करोड़, दूसरे दिन ₹53.50 करोड़ और पहले दिन ₹62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही फिल्म
- फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए अब नजर इसके अगले बड़े पड़ाव पर है।
- ₹226 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई के बाद ‘दृश्यम 3’ 300 करोड़ के आंकड़े की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
- अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई इसी तरह बनी रहती है, तो यह आंकड़ा हासिल करना मुश्किल नहीं होगा।
- फिल्म को खासतौर पर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का फायदा मिल रहा है।
- विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाने वाली इस तीसरी किस्त को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी।
दृश्यम 3: बजट और स्टारकास्ट
- ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
- उनके साथ श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और मृणाल जाधव भी शामिल हैं।
- फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसे Panorama Studios से जोड़ा गया है।
- फिल्म के बजट को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसका बजट ₹110-130 करोड़ के आसपास है।
- इस लिहाज से फिल्म की मौजूदा बॉक्स ऑफिस कमाई इसे मजबूत स्थिति में पहुंचा चुकी है।
- अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘दृश्यम 3’ आने वाले दिनों में कितनी बड़ी कमाई करती है और क्या यह फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगी।


