- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 11 PHOTOS: 'पठान' के ट्रेलर में भी दिखा भगवा रंग, क्या आपने नोटिस किए दीपिका पादुकोण के ये लुक
11 PHOTOS: 'पठान' के ट्रेलर में भी दिखा भगवा रंग, क्या आपने नोटिस किए दीपिका पादुकोण के ये लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म 'पठान' (Pathaan) का ट्रेलर आ गया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) यानी YRF ने मंगलवार को इसे दर्शकों तक पहुंचाया। ट्रेलर देखने के बाद लोग इसके एक्शन की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। शाहरुख़ खान की शानदार डायलॉग डिलीवरी महफ़िल लूट रही है। 2:34 मिनट के वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को काफी स्पेस दिया गया है। वे अलग-अलग लुक और अलग-अलग कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं। जाहिर तौर पर पर जिस भगवा बिकिनी की वजह से वे विवादों में आई थीं, उसे ट्रेलर से दूर रखा गया है। लेकिन उन्हें भगवा लुंगी में जरूर देखा जा रहा है। नीचे स्लाइड्स में देखिए ट्रेलर में दिखे दीपिका पादुकोण के 11 अलग-अलग अवतार....

फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार किसकी साइड होता है? यह ट्रेलर में स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वे शाहरुख़ की तरह रॉ एजेंट बनी हैं।
ट्रेलर में दीपिका पादुकोण के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं, जिनमें वे कहीं नियॉन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं तो कहीं भगवा रंग की लुंगी में एक्शन कर रही हैं।
वैसे इस ट्रेलर में विवादित गाने 'बेशरम रंग' की झलक बेहद कम दिखाई गई है, जिसमें दीपिका ने भगवा बिकिनी पहनकर पोज दिए थे।
दरअसल, 'बेशरम रंग' फिल्म 'पठान' का वह गाना है, जो सबसे पहले रिलीज किया गया था। इस गाने के अंत में दीपिका को भगवा बिकिनी में शाहरुख़ खान के साथ सेंसुअल पोज देते देखा गया था।
बिकिनी के रंग पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए फिल्म से इन सीन्स को काटने की मांग की थी।
बाद में कई राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी गाने पर विरोध दर्ज कराया था और फिल्म को बैन करने की मांग की थी।
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने 'बेशरम रंग' से दीपिका पादुकोण के क्लोजअप शॉट्स पर कैंची चला दी है।
गाने की एक सीक्वेंस (बहुत तंग किया अब तक इन ख्यालों ने) में दीपिका पादुकोण ने सेंसुअल शॉट दिए हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक़, CBFC ने इन्हें भी काट दिया है।
हालांकि, यह स्पष्ट अब तक नहीं हुआ है कि सेंसर बोर्ड ने दीपिका की भगवा बिकिनी वाले सीन्स को फिल्म में बरक़रार रखा है या उन्हें भी हटाने के निर्देश मेकर्स को दिए हैं।
'पठान' शाहरुख़ खान के साथ दीपिका पादुकोण की चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्हें 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में उनके साथ देखा जा चुका है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिम्पल कपाड़िया की भी अहम भूमिका है।
और पढ़ें...
'पठान' के 2:34 मिनट के ट्रेलर में दिखे 5 बड़े चेहरे, लेकिन दो दिग्गजों पर बना रखा है सस्पेंस
49 की उम्र में ऋतिक रोशन करेंगे दूसरी शादी? जानिए 11 साल छोटी सबा आजाद कब बनेंगी उनकी दुल्हन?
तहलका मचाने आ रही बड़े बजट की यह साउथ फिल्म, 3 इंडस्ट्री के तीन सुपरस्टार देंगे एक्शन का ट्रिपल डोज
10 साल लगातार खान सुपरस्टार ने दी सबसे कमाऊ फिल्म, अब ऐसा हाल कि टॉप में आने को भी तरसे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।