संजय दत्त के ‘भारत में शांति नहीं’ वाले बयान पर बवाल को लेकर सवाल हुआ तो आमिर खान ने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, AI और सिनेमा पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।

संजय दत्त के विवादित ‘भारत में शांति नहीं’ वाले बयान पर अब आमिर खान का रिएक्शन भी चर्चा में है। 7 अक्टूबर को मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में हुए Celebrate Cinema Festival 2026 के दौरान मीडिया ने आमिर से संजय दत्त के बयान पर सवाल किया, लेकिन अभिनेता ने जवाब देने से इनकार कर दिया और हाथ के इशारे से मना कर दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आने लगीं। दिलचस्प बात यह है कि इसी बातचीत में आमिर खान ने जाह्नवी कपूर के ‘चुट्टामाले’ डीपफेक विवाद और सिनेमा में AI के इस्तेमाल पर विस्तार से अपनी राय रखी।

संजय दत्त के ‘नो पीस इन इंडिया’ बयान पर आमिर खान ने क्या किया?

मीडिया बातचीत के दौरान आमिर खान से संजय दत्त के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई। लेकिन आमिर ने इस सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने हाथ हिलाकर साफ इशारा किया कि वह इस मुद्दे पर जवाब नहीं देना चाहते। Celebrate Cinema Festival में आमिर अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और अपने सिनेमाई सफर को लेकर बातचीत में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें : ‘भारत में शांति नहीं...’ वाले बयान के बाद संजय दत्त अफ्रीका रवाना? सामने आई बड़ी खबर

Scroll to load tweet…

आमिर खान के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये डर और झिझक चेहरे पर अच्छी है।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, "समझदारी इसे कहते हैं।" एक यूजर ने लिखा, "लास्ट क्वेश्चन ने भागने को मजबूर कर दिया।" एक यूजर का कमेंट है, "आमिर डर गया।" एक यूजर ने लिखा, "बस हो गया ज्ञान पलना बंद एक ही सवाल में।"

View post on Instagram
 

आमिर खान ने संजय दत्त के बयान पर चुप्पी क्यों साधी?

आमिर ने इस सवाल पर अपना पक्ष सार्वजनिक रूप से नहीं रखा। यह बात इसलिए भी सुर्खियों में आई क्योंकि संजय दत्त के उस बयान पर पहले ही काफी विवाद हो चुका है। बाद में संजय ने स्पष्ट किया था कि शो में कही गई बातें एक स्क्रिप्टेड बातचीत और व्यंग्यात्मक सेगमेंट का हिस्सा थीं और वे उनके निजी विचार नहीं थे।

यह भी पढ़ें : संजय दत्त ने क्यों कहा- भारत में शांति नहीं मिलती? खुद सामने आकर बताई असली वजह

जाह्नवी कपूर के ‘चुट्टामाले’ डीपफेक पर आमिर खान ने क्या कहा?

संजय दत्त वाले सवाल से अलग, आमिर खान ने सिनेमा में बढ़ते AI के इस्तेमाल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जब कोई नई तकनीक आती है, तो उसे फिल्मों में आसानी से अपना लिया जाता है। जो लोग इसका अच्छी तरह इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिलते हैं। जो इसका अच्छी तरह इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती। इसलिए, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। तकनीक सिर्फ तकनीक है। उसमें कोई जीवन नहीं है।”

क्या आमिर ने AI और VFX को एक जैसा माना?

आमिर ने AI की तुलना VFX से करते हुए कहा, “चाहे वह VFX हो, चाहे AI हो, यह लगभग एक जैसा ही है। एक फिल्मकार के तौर पर एक समय ऐसा था, जब आप अपने दिमाग में मौजूद चीजों को नहीं कर सकते थे, क्योंकि सुविधाएं और तकनीक इतनी उन्नत नहीं थीं। आज आप जो भी कल्पना कर सकते हैं, उसे दिखा सकते हैं। इसलिए यह एक ऐसा टूल है, जिसका अच्छी तरह इस्तेमाल करना आपको आना चाहिए।”