
मुंबई. देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच भी लोगों और स्टार्स के बीच इसका उत्साह फीका नहीं पड़ा है। सेलेब्स अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने समेत कई सेलेब्स ने फैंस को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं दी। बिग बी ने फैंस को शुभकामनाएं देने के साथ ही लालबाग के राजा की फोटो शेयर की है और फैंस को शुभकामनाएं दी है।
अमिताभ ने शेयर की लालबाग के राजा की फोटो
अमिताभ बच्चन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर 'बप्पा' की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लालबाग के राजा की थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, 'गणपति बप्पा मोरया।'
अक्षय कुमार ने फैंस को दी ये खास सलाह
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक मैसेज के साथ फैंस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है, 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, घरों में लोगों को दावत ना दें। विघ्नहर्ता हम सब की परेशानी दूर करेंगे।'
करण जौहर ने भी गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी।
वहीं, शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं। इस साल की पूजा की उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
'धक-धक गर्ल' कही जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बप्पा के त्योहार की बधाई दी।
तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान साथ में एकता कपूर भी नजर आईं।
करिश्मा तन्ना ने घर में बप्पा का मंदिर सजाया है और इस फोटो को शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी है।
करीना कपूर ने अपने 3 साल के लाडले बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर की है। इसमें तैमूर ने गणेश भगवान की प्रतिमा बनाई है। बेटे की फोटो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस को शुभकामनाएं दी है।
अनुपम खेर ने लिखी पोस्ट
अनुपम खेर लिखते हैं, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से आपके और आपके परिवार के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करता हूं। गणपति बप्पा मोरया !! #HappyGaneshChaturthi
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।