
एंटरटेनमेंट डेस्क। कोरियोग्राफर गीता कपूर का आज यानि 5 जुलाई को बर्थ डे है। गीता की पहचान गुरू मां के तौर पर है। वे जगत मां कहलाती हैं। रियलिटी शो की जज के तौर पर वे एक लंबे समय से काम कर रही हैं। इस दौरान डांस रियलिटी शो के कंटेंस्टेंट उन्हें गीता मां का संबोधन ही देते हैं। गीता कपूर को मां कहलाना बेहद पसंद है, लेकिन वो रियल में अब तक मां नहीं बन पाई हैं। दरअसल उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि एक मौका ऐसा भी आया जब वो मांग में सिंदूर भरकर दुनिया के सामने आ गई थी। देखें आखिर उन्होंने खुद की मांग क्यों भरी थी...
बीते दौर में एक ऐसा भी मौका आया था जब गीता कपूर माथे पर सिंदूर भरे दिखाई दी थी। इसके बाद तो चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया था। सभी को यही लग रहा था कि उन्होंने शादी कर ली है। गीता कपूर को उस समय इन तस्वीरों पर स्पष्टीकरण देना था। फैंस तो यही मान रहे थे कि वे शादी के बंधन में बंध गई हैं।
शादी करेंगी तो डंके की चोट पर
हालांकि गीता कपूर ने इस पर कहा था कि वे जब उसकी शादी करेंगी तो वह इसे छिपाएगी नहीं। गीता कपूर ने यह भी कहा था कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया है, ऐसे समय वो शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती है।
डांस रियलिटी शो के लिए भरा था मांग में सिंदर
बता दे कि सिंदूर वाली तस्वीरें डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के एक एपिसोड की थी, यह एपिसोड बॉलीवुड की सदाबहार नायिकाओं के बारे में था, गीता ने बताया कि हम उनकी तरह तैयार हो रहे थे। इसलिए जैसा कि दुनिया जानती है कि मैं रेखा जी की कितनी बड़ी फैन हूं तो मैंने उनकी तरह कपड़े पहनने का फैसला किया और चूंकि वह सिंदूर लगाती हैं, इसलिए मैंने भी इसकी कॉपी की थी।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सिंदूर लगाया है। "मैंने इसे पहले भी लगाया है। चूंकि मैं भगवान शिव भक्त हूं, इसलिए मैं इसे हर सोमवार को पूजा के बाद लगाती हूं। होली जैसे त्यौहारों पर भी मैंने सिंदूर लगाया है। इसलिए सिंदूर लगाना कुछ ऐसा है जो मैंने कई बार किया है ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।