बॉलीवुड में पहली बार खेली गई थी 'रंगों' के बिना होली, जानें Holi का सिनेमा इतिहास

सबसे पहले साल 1940 में आई फिल्म 'औरत'(aurat )आई थी। इस मूवी में पहली बार होली का त्योहार मनाया गया था। इसमें गाना था 'जमुना तट पर श्याम होली' खेले।

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 18 2022, 07:09 AM IST

मुंबई. होली (Holi 2022) के रंगों से लोग सराबोर हो रहे हैं। गुलाल और रंग हवा में एक अलग की खुशबू फैला रही है। अब बात होली की हो रही है तो बॉलीवुड का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बॉलीवुड की फिल्में होली के सीन के बैगर अधूरी लगती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि होली का त्योहार किसी मूवी में सबसे पहले फिल्माया गया था। तो चलिए बताते हैं बॉलीवुड में होली का इतिहास। 

सबसे पहले साल 1940 में आई फिल्म 'औरत'(aurat )आई थी। इस मूवी में पहली बार होली का त्योहार मनाया गया था। इसमें गाना था 'जमुना तट पर श्याम होली' खेले। इसमें जमकर होली खेलते किरदार नजर आए। लेकिन होली का रंग बेनूर था। यानी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी जिसकी वजह से रंग भी ब्लैक और व्हाइट ही नजर आए। मूवी में दर्शकों ने होली तो देखा लेकिन वो रंगों का मजा नहीं ले पाए। इस फिल्म में सरदार अख्तर, कन्हैया लाल, सुरेंद्र और याकुब ने शानदार एक्टिंग से लोगों का मन मोह लिया था।

इस मूवी के बाद 50 के दशक में फिल्म 'आन' आई। इस मूवी में असली रंग लोगों को देखने को मिला। बड़े पर्दे पर अलग-अलग रंगों को देखना लोगों के लिए अजीब सी अनुभूति लेकर आई थी।  इस मूवी में दिलीप कुमार और निम्मी की जोड़ी नाचते-गाते होली खेलते दिखी थी।

इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महबूब खान थे। इस फिल्म में'खेलो रंग हमारे संग' गाने में रंग दिखा। जो दर्शकों के लिए जादुई अनुभव था। आज भी यह गाना बजते हुए सुना जा सकता है। 

इसके बाद तो हर दूसरी मूवी में होली त्योहार को दिखाया जाता था। फिल्म के स्क्रिप्ट होली को रखा जाता था।  मदर इंडिया, सिलसिला, शोले, मोहब्बते, बागवान समेत कई ऐसी मूवी है जिसमें रंगों के त्योहार को दिखाया गया है। जिसके बिना मूवी अधूरी सी लगती। 

और पढ़ें:

होली से पहले बिकिनी में दिखीं Mouni Roy, ऐब्स और पतली कमर देख जख्मी हुए फैंस

HOLI 2022: रंग बरसे भीगे चुनर वाली से बलम पिचकारी तक, इन 10 गानों के बिना अधूरी है होली

Kareena Kapoor को अब नहीं अच्छे लगते होली के रंग, अदाकारा ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

Holi 2022 के दिन Pooja Hegde करेंगी ये काम, अदाकारा ने बताया होली के दिन का बड़ा प्लान

Share this article
click me!