मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया खुलासा: जैकलीन की स्टाइलिस्ट ने सुकेश से लिए थे 3 करोड़ रुपए, जानिए कहां किए खर्च

Published : Sep 24, 2022, 12:26 PM ISTUpdated : Sep 24, 2022, 12:29 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया खुलासा: जैकलीन की स्टाइलिस्ट ने सुकेश से लिए थे 3 करोड़ रुपए, जानिए कहां किए खर्च

सार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने बुधवार को उनकी फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से 7 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान लिपाक्षी ने कई बड़े खुलासे किए...

एंटरटेनमेंट डेस्क. 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की स्टाइलिस्ट/डिजाइनर लिपाक्षी एलावादी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लिपाक्षी ने सुकेश से 3 करोड़ रुपए लेने की बात स्वीकार ली। हैरानी की बात यह है कि लिपाक्षी ने इन पैसों को जैकलीन के लिए कपड़े और गिफ्ट्स लेने में खर्च किया। हालांकि, डिजाइनर ने इस मौके पर यह भी बताया कि जैकलीन ने सुकेश की गिरफ्तारी के बाद उससे सारे संबंध खत्म कर दिए थे। बता दें कि 21 सितंबर को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) टीम ने लिपाक्षी से करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे। वहीं, इस मामले में पहले नोरा फतेही और निक्की अंबोली से भी पूछताछ की गई है। 

सुकेश ने जैकलीन की पसंद जानने के लिए कॉल किया था
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में जैकलीन की स्टाइलिस्ट लिपाक्षी एलावादी से दिल्ली में पूछताछ की गई। इस पूछताछ में उन्होंने कई सवालों का जवाब देते हुए यह कुबूल किया कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से 3 करोड़ रुपए मिले थे। लिपाक्षी ने बताया कि सुकेश ने उनसे पिछले साल संपर्क करके जैकलीन के फेवरेट ब्रांड और स्टाइल के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद सुकेश ने उन्हें 3 करोड़ रुपए देकर उनसे एक्ट्रेस के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए भी कहा था। 

सुकेश के गिरफ्तार होते ही उनसे दूर हो गई थीं जैकलीन
लिपाक्षी ने इस मौके पर यह भी बताया कि उन्होंने सुकेश से लिया सारा पैसा एक्ट्रेस को गिफ्ट्स देने में खर्च किया। डिजाइनर के मुताबिक जब जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की कई इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। माना जाता है कि दोनों कभी रिलेशनशिप में थे।

जैकलीन को सुकेश की ठगी के बारे में पता था
बता दें कि इस पूरे मामले में जैकलीन फर्नांडीज तब मुश्किल में आईं, जब ED ने 215 करोड़ रुपए के जबरन वसूली के मामले में उनका नाम लिया था। सेंट्रल एजेंसी का मानना है कि जैकलीन को ठग सुकेश के जबरन वसूली की जानकारी थी। ED द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में दावा किया गया है कि सुकेश के साथ जैकलीन के रिलेशनशिप से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स को भी लाभ हुआ है। हालांकि, जैकलीन के मुताबिक इस पूरे मामले में उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

खबरें ये भी...

जानिए आयरन मैन से लेकर कैप्टन जैक स्पैरो तक को आवाज देने वाले इस आर्टिस्ट का शाहिद कपूर से क्या है रिश्ता

जिस सिंगर के गाने की कॉपी करके ट्रोल हुईं नेहा कक्कर, अब उस सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बेबी शावर फंक्शन: स्लिट ड्रेस में बिपाशा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, पैपराजी के सामने पति करण का उड़ाया मजाक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर