
एंटरटेनमेंट डेस्क. 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की स्टाइलिस्ट/डिजाइनर लिपाक्षी एलावादी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लिपाक्षी ने सुकेश से 3 करोड़ रुपए लेने की बात स्वीकार ली। हैरानी की बात यह है कि लिपाक्षी ने इन पैसों को जैकलीन के लिए कपड़े और गिफ्ट्स लेने में खर्च किया। हालांकि, डिजाइनर ने इस मौके पर यह भी बताया कि जैकलीन ने सुकेश की गिरफ्तारी के बाद उससे सारे संबंध खत्म कर दिए थे। बता दें कि 21 सितंबर को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) टीम ने लिपाक्षी से करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे। वहीं, इस मामले में पहले नोरा फतेही और निक्की अंबोली से भी पूछताछ की गई है।
सुकेश ने जैकलीन की पसंद जानने के लिए कॉल किया था
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में जैकलीन की स्टाइलिस्ट लिपाक्षी एलावादी से दिल्ली में पूछताछ की गई। इस पूछताछ में उन्होंने कई सवालों का जवाब देते हुए यह कुबूल किया कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से 3 करोड़ रुपए मिले थे। लिपाक्षी ने बताया कि सुकेश ने उनसे पिछले साल संपर्क करके जैकलीन के फेवरेट ब्रांड और स्टाइल के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद सुकेश ने उन्हें 3 करोड़ रुपए देकर उनसे एक्ट्रेस के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए भी कहा था।
सुकेश के गिरफ्तार होते ही उनसे दूर हो गई थीं जैकलीन
लिपाक्षी ने इस मौके पर यह भी बताया कि उन्होंने सुकेश से लिया सारा पैसा एक्ट्रेस को गिफ्ट्स देने में खर्च किया। डिजाइनर के मुताबिक जब जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की कई इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। माना जाता है कि दोनों कभी रिलेशनशिप में थे।
जैकलीन को सुकेश की ठगी के बारे में पता था
बता दें कि इस पूरे मामले में जैकलीन फर्नांडीज तब मुश्किल में आईं, जब ED ने 215 करोड़ रुपए के जबरन वसूली के मामले में उनका नाम लिया था। सेंट्रल एजेंसी का मानना है कि जैकलीन को ठग सुकेश के जबरन वसूली की जानकारी थी। ED द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में दावा किया गया है कि सुकेश के साथ जैकलीन के रिलेशनशिप से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स को भी लाभ हुआ है। हालांकि, जैकलीन के मुताबिक इस पूरे मामले में उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
खबरें ये भी...
जिस सिंगर के गाने की कॉपी करके ट्रोल हुईं नेहा कक्कर, अब उस सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।