दीपिका के 'बेशरम रंग' के बाद जान्हवी कपूर ने पहनी भगवा शॉर्ट ड्रेस, इंटरनेट यूजर्स बोले- बायकॉट करो

Published : Dec 18, 2022, 12:36 PM IST
दीपिका के 'बेशरम रंग' के बाद जान्हवी कपूर ने पहनी भगवा शॉर्ट ड्रेस, इंटरनेट यूजर्स बोले- बायकॉट करो

सार

फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसका जबर्दस्त विरोध हो रहा है। अब जान्हवी कपूर ने इसी रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनकर ट्रोलर्स को उनका मजाक उड़ाने का मौका दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) के बाद अब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को उनकी भगवा रंग की शॉर्ट ड्रेस की वजह से इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी स्टोर के अंदर का दिखाई दे रहा है। ओरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी काफी सेक्सी लग रही हैं। लेकिन इंटरनेट यूजर्स उन्हें 'बेशरम रंग' विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और उनके मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में जान्हवी अपना न्यू ईयर रिजॉल्युशन भी बता रही हैं।

यह है जान्हवी कपूर का न्यू ईयर रिजॉल्युशन

वीडियो में जान्हवी कपूर को देखकर पैपराजी उनसे पूछते हैं कि उनका न्यू ईयर रिजॉल्युशन क्या है? जवाब में जान्हवी कहती हैं, "बहुत सारा काम करना।" कुछ लोग उनके रिजॉल्युशन की वजह से उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ ड्रेस को लेकर मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने हंसते हुए चेहरे वाली इमोजी साझा करते हुए लिखा है, "बायकॉट जान्हवी कपूर।" एक अन्य यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ कमेंट किया है, "भगवा।" 

एक यूजर ने लिखा है, "बहुत सारा काम देगा कौन? हर फिल्म तो पिट जाती है।" एक यूजर ने जान्हवी के मजे लेते हुए लिखा है, "भगवा कलर। क्यों अपने धर्म का मजाक बनाते और बनवाते हैं ये सब अंध भक्त।" एक यूजर ने लाफिंग इमोजी के साथ कमेंट किया है, "बायकॉट जान्हवी कपूर, भगवा की इन्सल्ट।" एक यूजर ने लिखा है, "वह हमेशा रिवीलिंग टॉप पहनती है। वह अपने चेस्ट को कवर क्यों नहीं करती?" एक यूजर का कमेंट है, "ये तो भगवे का अपमान है।"

जान्हवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को पिछली बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था, जो 4 नवम्बर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मुथुकुट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में आई उनकी ही मलयालम मूवी 'हेलन' की हिंदी रीमेक थी। बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया था, जबकि इसमें सनी कौशल, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और हसलीन कौर की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। जान्हवी कपूर की पिछली तीन फिल्मों 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल', 'रूही' और 'गुड लक जैरी' की तरह उनकी यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। जान्हवी की अपकमिंग फिल्मों में 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शामिल हैं।

और पढ़ें...

'बेशरम रंग' विवाद के बीच 'पठान' को पोस्टपोन करेंगे शाहरुख़ खान? जानिए सुपरस्टार का जवाब

जानिए अब कहां हैं सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली 12 एक्ट्रेस, एक 26 साल से है गुमनाम

सलमान खान की 'भाभी' का दर्द, बताया आखिर क्यों इन दिनों झेलने पड़ रहे हैं रिजेक्शन?

'बलात्कार' के मजाक से जबर्दस्ती Kiss तक, सेंसर बोर्ड और दर्शकों ने नजरअंदाज किए ये 10 विवादित सीन

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Battle Of Galwan Movie: शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान में नया ट्विस्ट
Border 2 Day 5 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पहला बड़ा झटका! मंगलवार की कमाई ने चौंकाया