- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'बलात्कार' के मजाक से जबर्दस्ती Kiss तक, सेंसर बोर्ड और दर्शकों ने नजरअंदाज किए ये 10 विवादित सीन
'बलात्कार' के मजाक से जबर्दस्ती Kiss तक, सेंसर बोर्ड और दर्शकों ने नजरअंदाज किए ये 10 विवादित सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के सॉन्ग 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) पर विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। संत समाज भी फिल्म के विरोध में उतर आया है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग तेजी से उठ रही है। वैसे आज कल फिल्मों के छोटे-छोटे सीन्स पर विवाद होना आम बात हो गया है। फिर भी कुछ ऐसी फ़िल्में हैं, जिनमें दिखाए गए आपत्तिजनक और विवादित सीन्स को दर्शकों ने बड़े चाव से देखा। ना तो दर्शकों ने इनका विरोध किया और ना ही सेंसर बोर्ड को इनमें कुछ गलत नजर आया। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 10 सीन्स के बारे में जो दीपिका की बिकिनी से भी ज्यादा विवादित हैं। लेकिन लोगों ने इन्हें नजरअंदाज़ कर दिया...

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में शाहरुख़ खान और काजोल के बीच के कई ऐसे सीन हैं, जो आपत्तिजनक हैं। जैसे कि राज (शाहरुख़) का सिमरन (काजोल) की गोद में जबर्दस्ती सिर रखना, उसे बार-बार किस करना आदि। ये सीन कहीं ना कहीं यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि पुरुष अगर महिला के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ ऐसी हरकतें करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन वाली फिल्म के इन सीन्स पर कभी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।
फिल्म 'कल हो ना हो' में कांता बेन (सुलभा आर्य) का एक विवादित सीन है। इसमें जब कांता को महसूस होता है कि अमन (शाहरुख़ खान) और रोहित (सैफ अली खान) के बीच समलैंगिक संबंध है तो वह बेहद अजीब सा रिएक्शन देती है। इतना ही नहीं, अमन यानी शाहरुख़ खान का फंडा कि '6 दिन, लड़की इन' भी विवादित था। लेकिन 2003 में आई निखिल आडवाणी के निर्देशन वाली यह फिल्म विवादों से अछूती रही।
संगीत सिवान के निर्देशन में बनी 'क्या कूल हैं हम' (2005) में खुलेआम यह बताया गया कि महिलाओं का यौन शोषण पुरुषों की जरूरत है। लेकिन तुषार कपूर, रितेश देशमुख, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया और अनुपम खेर स्टारर इस फिल्म पर ना तो सेंसर की कैंची चली और ना ही किसी सामाजिक संगठन ने इसका विरोध किया।
आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन, शरमन जोशी, ओमी वैद्य और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' का एक सीन आज भी खूब मजे से देखा जाता है, जिसमें कॉमेडी के नाम पर बलात्कार जैसे सेंसिटिव मुद्दे और स्तन जैसे शब्दों के इसेमाल से भी कोई परहेज नहीं किया गया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म ना केवल बिना विवाद सेंसर बोर्ड से पास हो जाती है, बल्कि दर्शक भी इस सीन पर खूब तालियां और सीटियां बरसाते हैं।
अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर 'कमबख्त इश्क' में बेहद ही विवादित सीन था। सब्बीर खान निर्देशित इस फिल्म के एक सीन में अक्षय को करीना की मर्जी के खिलाफ उन्हें kiss करते दिखाया गया था, जो कहीं ना कही सेक्सुअल हैरेसमेंट को बढ़ावा देता है।2009 में रिलीज हुई फिल्म के इस सीन को सभी ने नजरअंदाज कर दिया था।
2016 में रिलीज हुई डायरेक्टर मिलाप जवेरी की फिल्म 'मस्तीजादे' में डबल मीनिंग डायलॉग्स की भरमार थी। इतना ही नहीं, फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक उत्तेजक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें एक तरफ वीर दास और दूसरी ओर तुषार कपूर को अपने सीने से दो गुब्बारे चिपकाए दिखाया गया था।लेकिन फिल्म के इस विवादित सीन को सबने अनदेखा कर दिया।
डायरेक्टर शशांक खेतान ने अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में बद्री (वरुण धवन) का सेक्सुअल असॉल्ट दिखाया था, जिस पर बैदेही (आलिया भट्ट) और उनके बाक़ी दोस्त हंस कर उनका मजाक उड़ाते हैं। 2017 की फिल्म का यह सीन कहीं ना कहीं यह दिखाने की कोशिश करता है कि सेक्सुअल असॉल्ट आम बात है। लेकिन ना सेंसर बोर्ड को और ना ही दर्शकों इस सीन में कोई बुराई नजर आई।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' में गर्व के साथ यह बताया जाता है कि संजय दत्त कितनी महिलाओं के साथ सोए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली फिल्म का यह सीन विवादित होते हुए भी सेंसर बोर्ड से पास हो गया और दर्शकों ने भी इसे चटखारे लेकर देखा। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
पहलाज निहलानी, सिकंदर भारती के निर्देशन में बनी गोविंदा, मिशिका चौरसिया, शक्ति कपूर और अनुपमा अग्निहोत्री स्टारर फिल्म 'रंगीला राजा' में गोविंदा ने महिलाओं की ड्रेस पर विवादित कमेंट करते हुए कहा था कि महिलाओं को छोटे कपड़े पहनकर पुरुषों को उकसाना नहीं चाहिए। क्योंकि हर पुरुष भला इंसान नहीं होता। 2019 में रिलीज हुई फिल्म के इस डायलॉग्स पर सभी ने चुप्पी साध रखी थी।
2019 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' में 'और क्या क्या छुपा रखा है तहखाने में' जैसे डबल मीनिंग डायलॉग्स का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया गया और लोगों ने इन पर खूब सीटियां और तालियां बजाईं। फरहाद सामजी के निर्देशन वाली अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म के इन डायलॉग्स पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हुई।
और पढ़ें...
जूता चुराई में हिना खान ने ली इतनी मोटी रकम कि लोग बोले- इतने में गरीब की पूरी शादी हो जाती है
1900 करोड़ में बनी 'AVATAR' नहीं तोड़ पाई 2 इंडियन फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई
विवेक ओबेरॉय का दर्द, बोले- ताकतवर लोगों ने करियर बर्बाद करने की कोशिश की, मेरे पास काम नहीं था
अक्षय कुमार को रोते देख इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहे भाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।