श्रीदेवी की बेटी बोली, घर में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले तो मैं डर गई थी, किचन में भी ग्लव्स पहनकर जाती थी

Published : Jun 11, 2020, 02:14 PM IST
श्रीदेवी की बेटी बोली, घर में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले तो मैं डर गई थी, किचन में भी ग्लव्स पहनकर जाती थी

सार

कोरोना वायरस ने देश में मुंबई को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। अकेले इस शहर में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले बोनी कपूर के घर में काम करने वाले तीन नौकर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद से ही उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी, खुशी और वो होम क्वारैंटाइन में थे।

मुंबई। कोरोना वायरस ने देश में मुंबई को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। अकेले इस शहर में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले बोनी कपूर के घर में काम करने वाले तीन नौकर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद से ही उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी, खुशी और वो होम क्वारैंटाइन में थे। जाह्नवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि घर में कोरोना का मरीज मिलने के बाद वो और उनकी फैमिली बहुत ज्यादा डर गई थी।

 

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा, हम शूटिंग से फ्री होने पर लॉकडाउन एन्जॉय कर रहे थे क्योंकि हमें साथ में रहने के लिए खूब वक्त मिल रहा था। लेकिन जब हमारे घर में तीन केस एक साथ सामने आए तो मैं बहुत ज्यादा घबरा गई थी। ये हैरान करने वाली बात इसलिए भी थी कि हम तीनों में से किसी ने भी लॉकडाउन में घर से बाहर कदम तक नहीं रखा था। 

जाह्नवी के मुताबिक, अगर रात में पापा को गर्म पानी की जरूरत पड़ती है तो मैं ग्लव्स और मास्क पहनती हूं और उसके बाद ही किचन में जाती हूं। पापा दिन में तीन-चार बार गर्म पानी या एक स्टीम लेते हैं। ऐसा वो सावधानी के लिए करते हैं। 

बता दें कि 19 मई को बोनी कपूर के घर में काम करने वाले पहले नौकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके दो दिन बाद यानी 21 मई को दो अन्य नौकर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। नौकरों को आइसोलेशन सेंटर भेजने के बाद पूरा घर में ही क्वारैंटाइन हो गया था। हालांकि बाद में उनके तीनों नौकर कोरोना से ठीक हो गए थे। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

O Romeo Day 3 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ़्तार तीसरे दिन भी बरकरार, कमाए इतने CR
Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल