
मुंबई. पूरे देश में कोरोना महामारी तेजी से पैर फैला रहा है। कई गुना तेजी से बढ़ रहे इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी आ रहे हैं। कपूर परिवार में तो लगातार कोई ना कोई कोरोना की चपेट में आ रहा है। बोनी कपूर की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और अंशुला कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई। वहीं बोनी कपूर ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ' हलो दोस्तों! मैं और मेरी बहन खुशी 3 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हमने लोगों ने बीएमसी की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक जितने दिन होम आइसोलेशन करना था वो किए। हम अब नेगिटिव आ गए हैं। पहले दो दिन हमारे लिए मुश्किल भरा था, लेकिन अगला हर दिन बेहतर होने लगा। इस वायरस से बचने लिए मास्क और वैक्सीन जरूर लें। अपना ख्याल रखें सभी।'
खुशी और जाह्नवी की रिपोर्ट निगेटिव आई है
हालांकि खुशी और जाह्नवी की रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। लेकिन वो अभी भी पापा बोनी कपूर के साथ होम आइसोलेशन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी इनमें कमजोरी है। बता दें कि अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्धन कपूर ( Harshvardhan Kapoor) बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हो गए थे।
लता मंगेशकर भी कोरोना की चपेट में आईं
92 साल की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना हो गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वे आईसीयू में है। लता के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि उनकी भतीजी रचना ने की है। रचना ने बताया कि उनको कोरोना के मामूली लक्षणों के साथ अस्पताल लाया गया है। फिलहाल वो ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है, केवल एहतियात बरतने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
और पढ़ें:
Ayushmann Khurrana और उनके छोटे भाई ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, जानें कहां और कितनी है कीमत
Bigg Boss 15: कोरोना की चपेट में आए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, अब कैसे चलेगा शो?
Malaika Arora से अब मिल पाएंगे Arjun Kapoor, अर्जुन समेत कपूर परिवार हुआ कोरोना निगेटिव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।