काजोल ने बेटी के साथ रक्षाबंधन पर पहनी मैचिंग कलर की ड्रेस, मां को यूं संभालते नजर आए अजय देवगन

Published : Aug 04, 2020, 04:14 PM IST
काजोल ने बेटी के साथ रक्षाबंधन पर पहनी मैचिंग कलर की ड्रेस, मां को यूं संभालते नजर आए अजय देवगन

सार

काजोल ने रक्षाबंधन का त्यौहार परिवारवालों के साथ मनाया। इस मौके पर काजोल ने बेटी न्यासा के साथ मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी। मां-बेटी दोनों ही लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में नजर आई। दोनों का कुर्ता चिकनकारी था जिसे उन्होंने एक जैसे वाइट प्लाजो के साथ पहना था। काजोल के कुर्ते पर जहां लखनवी कढ़ाई के थ्रेड वर्क के साथ बड़े-बड़े फूलों का काम था, वहीं न्यासा के कुर्ते पर पोम डिटेलिंग के साथ बूटी प्रिंट्स का काम किया गया था। दोनो ने मिनिमल मेकअप के साथ सिल्वर चंकी झुमकों से अपने लुक को कम्पलीट किया था। मां-बेटी दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।  

मुंबई. अजय देवगन और काजोल ने रक्षाबंधन का त्यौहार परिवारवालों के साथ मनाया। इस मौके पर काजोल ने बेटी न्यासा के साथ मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी। मां-बेटी दोनों ही लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में नजर आई। दोनों का कुर्ता चिकनकारी था जिसे उन्होंने एक जैसे वाइट प्लाजो के साथ पहना था। काजोल के कुर्ते पर जहां लखनवी कढ़ाई के थ्रेड वर्क के साथ बड़े-बड़े फूलों का काम था, वहीं न्यासा के कुर्ते पर पोम डिटेलिंग के साथ बूटी प्रिंट्स का काम किया गया था। दोनो ने मिनिमल मेकअप के साथ सिल्वर चंकी झुमकों से अपने लुक को कम्पलीट किया था। मां-बेटी दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।


इंस्टा स्टोरी पर शेयर की फोटोज
काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर की है। फोटो में पूरी देवगन फैमिली नजर आ रही है। इस मौके पर अजय देवगन, उनका बेटा युग भी नजर आ रहे हैं। इनके साथ काजोल की सास, उनकी ननद नीलम और ननद के बेटे भी नजर आ रहे हैं। अजय की बहन भाई के घर रक्षाबंधन मनाने अपने दोनों बेटों के साथ पहुंची थी। इस मौके पर न्यासा ने अपने तीनों भाइयों को राखी बांधी।


मां को संभालते दिखे अजय
रक्षाबंधन पर परिवारवालों ने एक साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सभी ने मिलकर फोटो सेशन भी किया। इस मौके पर अजय अपनी मां को संभालते नजर आए तो उनका बेटा युग मस्ती के मूड में दिखा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
कौन है BOLLYWOOD का वो स्टार किड, जिसने 12 साल में की 15 फिल्में-हिट से ज्यादा रही डिजास्टर