कंधे पर बैग, मुंह में मास्क लगाए दौड़ती भागती दिखीं काजोल, एक बोला- ये तो विरार की फास्ट लोकल लग रही

Published : Jan 02, 2022, 07:55 PM IST
कंधे पर बैग, मुंह में मास्क लगाए दौड़ती भागती दिखीं काजोल, एक बोला- ये तो विरार की फास्ट लोकल लग रही

सार

काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर बड़ी तेजी से दौड़ती-भागती दिख रही हैं। 

मुंबई। काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर बड़ी तेजी से दौड़ती-भागती दिख रही हैं। इस दौरान काजोल के कंधे पर एक बड़ा सा बैग टंगा हुआ है और उन्होंने अपने मुंह को मास्क से ढंक रखा है। इसके साथ ही काजोल ने पीले रंग का स्टॉल ले रखा है और वो तेजी से जाती दिख रही हैं। काजोल को देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे ये राजधानी एक्सप्रेस कहां जा रही है। एक शख्स ने लिखा- भगवान का शुक्र है कि ये गिरी नहीं। ये तो विरार की फास्ट लोकल से भी तेज जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने काजोल का सपोर्ट भी किया। एक शख्स ने कहा- कोई भी मजबूरी हो सकती है, हर बार मजाक बनाना सही नहीं होता। एक बोला- अरे ये गिरती बहुत है। 

काजोल ने शाहरुख के साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं :
फिल्म बेखुद में सांवली दिखने वाली काजोल (Kajol) को देखकर लोगों का मानना था कि ये लड़की शायद ही नाम कमा सके। लेकिन बेखुदी के बाद आई फिल्म बाजीगर ने बॉक्सऑफिस पर धमाक मचाया है और इसके बाद काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। बाजीगर में शाहरुख खान के साथ कम करने के बाद दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद दोनों करन-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया। 

1992 में की करियर की शुरुआत : 
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल (Kajol) ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इस फिल्म में इनके साथ इनके पति अजय देवगन भी थे। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान भी थे। इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद वो फिल्म त्रिभंगा में नजर आईं थीं। ये शॉर्ट फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। काजोल ने 1992 में फिल्म बेखुदी से फिल्मों में एंट्री की, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सभी जानते है कि काजोल फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर सफलता हासिल की। 

ये भी पढ़ें :

2 बच्चों के पिता पर आया Rashmika Mandanna का दिल, जानें किस पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस

नाक में स्प्रे करती दिखी Kareena Kapoor, नए साल की पजामा पार्टी में वाइन गिलास लिए नजर आए Saif Ali Khan

Nana Patekar Birthday: इतने अमीर हैं फिर भी जीते हैं साधारण जिंदगी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

New Year 2022: Sonam Kapoor ने पति संग लिपलॉक तो Shilpa Shetty ने कूदते-फंदते किया नए साल स्वागत

नए साल में इन Web Series के दूसरे सीजन का रहेगा बोलबाला, Panchayat से Asur तक में देखने मिलेगा ट्विस्ट

Vidya Balan Birthday Special: विद्या बालन सिंगर एनरिक इग्लेसियस की हैं दीवानी, कंसर्ट में बदल गई थी किस्मत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

शोले वाले डायरेक्टर की 5 बवाली फिल्में, एक का रहा ऐसा गदर बना डाला धुरंधर रिकॉर्ड
'फोड़ डाला-हिला डाला और मचाया गदर', पढ़ें Border 2 देखने वाले फैन्स के 8 सबसे धुरंधर रिएक्शन