
मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) के बेटे युग का 13 सितंबर को 11वां जन्मदिन था। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर शेयर की और एक खास मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि अब उनका बेटा बड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटा मेरे दिल की मुस्कान है। अजय देवगन ने भी एक खास तस्वीर शेयर कर बेटे को विश किया। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी युग को खास मैसेज के साथ बर्थडे विश किया।
अजय देवगन ने सोमवार की सुबह अपने बेटे युग के लिए एक स्पेशल बर्थडे नोट शेयर किया। बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे ब्वॉय। हैप्पी टाइम का मतलब सिर्फ आपके (युग) आस-पास होना है। आपके जागने और केक काटने का इंतजार करूंगा।
काजोल ने लिखा, 11 साल पूरे। फोटो में युग को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है, जिस पर जन्मदिन की शुभकामनाएं लिखी हुई हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज भी पहने हैं। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी युग को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उसके साथ पोज देने वाले तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरे युग। बुद्धिमान और प्यारा लड़का। मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। काजोल विश्वास नहीं कर सकती कि उनका बेटा युग 11 साल का हो गया है।
काजोल और अजय देवगन की 1999 में शादी हुई
काजोल और अजय देवगन ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 1999 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग। आखिरी बार वे एक साथ पर्दे पर 2019 की फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में दिखाई दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।