कंगना रनोट ने BMC से मांगा 2 करोड़ का मुआवजा, भेजा नोटिस

Published : Sep 15, 2020, 04:06 PM IST
कंगना रनोट ने BMC से मांगा 2 करोड़ का मुआवजा, भेजा नोटिस

सार

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने ऑफिस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल के दिनों में एक्ट्रेस के दफ्तर पर BMC ने बुल्डोजर चला दिया था। हालांकि, मामला कोर्ट तक पहुंचा और बीएमसी की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने का निर्देश आया।

मुंबई. बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने ऑफिस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल के दिनों में एक्ट्रेस के दफ्तर पर BMC ने बुल्डोजर चला दिया था। हालांकि, मामला कोर्ट तक पहुंचा और बीएमसी की इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने का निर्देश आया। कोर्ट के इस निर्देश तक कंगना का काफी नुकसान हुआ और अब एक्ट्रेस ने BMC ने 2 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है।   

शिवसेना नेता के साथ कंगना की हुई थी जुबानी जंग 

दरअसल, कंगना की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ जुबानी जंग बढ़ती चली गई और इसका नतीजा ये हुआ कि BMC ने उनके दफ्तर पर गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर तोड़फोड़ कर दिया। इससे एक्ट्रेस का काफी नुकसान हुआ। यह सब इतनी जल्दी-जल्दी हुआ कि एक्ट्रेस को इस कार्रवाई को रोकने का वक्त तक नहीं मिला। बीएमसी ने 24 घंटे पहले कंगना के बंगले पर नोटिस चिपकाया था और फिर महज एक दिन बाद ही उनका बंगले में तोड़फोड़ कर दी गई। बीएमसी की इस कार्रवाई से कंगना का गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब उनके बंगले में ये तोड़फोड़ हुई तो वो मौके पर मुंबई में मौजूद नहीं थीं। 

कंगना ने बीएमसी को जारी किया नोटिस 

अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने बीएमसी को नोटिस जारी किया है और बीएमसी से 2 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई की मांग की है। बता दें, कंगना का इस संबंध में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगल सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर चुकी हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर कंगना रनोट को मुआवजा दिलवाने की बात कही थी। 

बता दें, कंगना रनोट ने 2017 में यह बंगला खरीदा था और इस साल जनवरी में इसका उद्घाटन हुआ था। बीएमसी के 1979 के प्लान के मुताबिक, यह बंगला आवासीय संपत्ति के तहत लिस्टेड है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर