पीएम मोदी के फैसले की कंगना रनोट ने की तारीफ, बोलीं ये देश हमारा भविष्य और जिम्मेदारी है

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से आम जनता काफी परेशान है। लोग शहरों को छोड़कर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें सिनेमा जगत के कई स्टार्स भी हैं, जो विदेशों से घर की ओर रवाना हो रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2020 2:37 AM IST

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से आम जनता काफी परेशान है। लोग शहरों को छोड़कर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें सिनेमा जगत के कई स्टार्स भी हैं, जो विदेशों से घर की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में कंगना रनोट भी अपने होम टाउन मनाली में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कोरोना वायरस पर अपनी राय रखी है साथ ही पीएम मोदी के लॉकडाउन के फैसले की तारीफ की है। 

कंगना रनोट ने कही ये बात 

कंगना ने इंटरव्यू में 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड पर कहा कि लोग जो ये सोच रहे हैं कि एक दिन चला गया दो दिन चला गया ये वैसा नहीं है। देशभर के बहुत सारे लोग सरकार पर निर्भर है। सरकार लोगों के लिए बहुत कुछ कर रही है, देश के पास बहुत अच्छी लीडरशिप है। हम एक बहुत बुद्धिमान नेता द्वारा गाइड किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को जागरुक होना होगा। ये एक व्यक्तिगत लड़ाई है। सभी को एक साथ इसके खिलाफ सोचने की जरूरत है। अभी हमें सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने पड़ोसी के लिए अपने सोसाइटी के लिए देश के लिए जिम्मेदार होना होगा। यह देश हमारा भविष्य है और लोगों को अपने आस-पास की भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

कंगना आगे कहती हैं कि अगर ये 21 दिन का प्लान फेल हो जाता है तो यह सभी के लिए बहुत नुकसानदेह होगा। समाज में कुछ लोग हैं जो सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग इकठ्ठा होकर वायरस को फैलाने में मदद कर रहे हैं। इस तरह का विरोध सरकार के प्लान को फेल कर सकता है।

बॉलीवुड सेलेब्स को भी लगाई फटकार 

इसके साथ ही कंगना ने क्वारनटीन वीडियोज बना रहे बॉलीवुड सेलेब्स पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टार ऐसे भी बेवकूफ बन कर घूमते हैं। वे क्या क्या बेवकूफियां कर रहे हैं। उन्हें उनका काम करने दीजिये। मगर अभी जब देश में एक पान्डेमिक सिचुएशन आई है ये विश्व युद्ध से भी बड़ी आपदा है और यहां भले ही आपके पास विश्व का महान लीडर क्यों न हो वो आकर आपका मुंह नहीं साफ कर सकते हैं, लोगों को इसकी गंभीरता को समझने की जरुरत है। संयम बना के रखिए जागरूक रहिए। अभी हमें जागरूक रहने की जरुरत है।

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी कंगना के ये वीडियोज ट्वीट किए हैं। कंगना रनोट इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ बयान को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म 'पंगा' में देखा गया था।

Share this article
click me!