
मुंबई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्ममेकर्स ने एक बार फिर अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। हालांकि, कंगना ने अब तक अपनी फिल्म 'थलाइवी' की डेट आगे नहीं बढ़ाई है और यह 23 अप्रैल को ही रिलीज की जाएगी। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी देते हुए बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स आदित्य चोपड़ा और करन जौहर पर निशाना साधा है। कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए करन जौहर और आदित्य चोपड़ा को बॉलीवुड का ठेकेदार बताया है।
अपने पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा- उन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालने के लिए सारे उपाय कर डाले। मेरे खिलाफ गुटबाजी की, मुझे प्रताड़ित किया। आज यही बॉलीवुड के ठेकेदार करन जौहर और आदित्य चोपड़ा छुपते फिर रहे हैं। सभी बड़े हीरो छुप रहे हैं। लेकिन कंगना रनोट अपनी टीम के साथ 100 करोड़ रुपए के बजट वाली फिल्म लेकर बॉलीवुड को बचाने आ रही है।
कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- इतिहास सिर्फ सुनहरे अक्षरों में लिख सकता है कि वो महिला, जो आउटसाइडर थी, उसे उनकी रक्षा करने वाली बनना था। आप कभी नहीं जानते कि जिंदगी में खुश होने के कई तरीके हैं। यदि ऐसा होता है तो याद रखें कि बुलीवुड की चिल्लर पार्टी फिर कभी आपकी मां के खिलाफ गैंगबाजी नहीं करेगी। क्योंकि मां, मां होती है।
बुधवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर बताया था कि 'थलाइवी' की रिलीज डेट नहीं बदलेगी। उन्होंने लिखा था- कंगना स्टारर 'थलाइवी' के प्रोड्यूसर पहले से तय डेट पर अड़े हुए हैं। तीनों वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगु) 23 अप्रैल 2021 को ही रिलीज होंगे। इस बीच फिल्म का पहला गाना 'चली चली' 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।