
मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 43 साल की हो गई हैं। 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में पैदा हुईं बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ केक काटा। इस दौरान बिपाशा ने पहले पति को Kiss किया और उसके बाद एक नहीं बल्कि दो केक काटे। बर्थडे पर बिपाशा बसु ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं, जबकि उनके पति करण ब्लैक चेक शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। बिपाशा ने अपने बालों को खुला रखा था। बता दें कि एक्ट्रेस अपना बर्थडे पति करण के साथ मालदीव में मनाना चाहती थी। लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने अपना प्लान कैंसिल कर दिया। बाद में बिपाशा ने घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी बिपाशा को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो के ऊपर लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी मंकी पाई। इसके साथ ही करण ने बिपाशा के लिए एक नोट भी लिखा है। करण ने लिखा- मेरी प्यारी मंकी बेबी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके जीवन का हर पल खुशियों और हंसी से भरा हो। आप सबसे वंडरफुल शख्स हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। करण की इस पोस्ट पर बिपाशा ने कमेंट करते हुए लिखा-आई लव यू माय स्वीट बेबी।
2016 में बिपाशा ने की शादी :
इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बिपाशा के साथ एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा- सबसे अच्छी, सबसे क्यूट, सबसे फनी, सबसे ज्यादा पागल, सबसे ज्यादा सुंदर और दुनिया की सबसे ज्यादा पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया।
करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं बिपाशा :
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी। बिपाशा ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइनर लहंगा पहना था। वहीं, करन व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए थे। ये बिपाशा की पहली और करण की तीसरी शादी थी। करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2008 को टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल, 2012 को शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करण अब अलग हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें :
Bipasha Basu Birthday: 6 साल से नहीं मिली फिल्म, फिर भी पति से इतने गुना अमीर हैं बिपाशा, यूं करती हैं कमाई
इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।