
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में कोरोना से ठीक हुई है और सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही है। कुछ मिनट पहले ही करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) नजर आ रहा हैं। सामने आई इस फोटो देखा में देखा जा सकता है कि सैफ बेडरूम में पलंग पर बैठे मोबाइल में बिजी है। वहीं, उनके सामने नाश्ते की प्लेट और पानी की गिलास रखी हुई है। उनके पास बेटा तैमूर औंधा लेटकर कॉपी पर ड्राइंग बनाता नजर आ रहा है। फोटो में सैफ के बाल बिखरे है और उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। वे हैरानी में फोटो क्लिक कर रही पत्नी को देख रहे हैं। आपको बता दें कि इस फोटो पर करीना ने जो कैप्शन लिखा है वो सवाल-जवाब फॉर्म में लिखा है। उन्होंने लिखा- सैफ- बेबो क्या तुम इंस्टाग्राम के लिए एक और पिक्चर ले रही है। बेबो-हम्म क्लिक। सैफू और टिम टिम माय ब्वॉयज।
कोरोना की चपेट में आई थी करीना कपूर
कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। इस महामारी की चपेट में अब आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक आ रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। हालांकि, अब वे ठीक हो गई है। इतना ही नहीं सोसळ मीडिया पर लोगों ने उनपर कोरोना फैलाने का आरोप भी लगाया था। बाद में भड़कते हुए करीना ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। उनके प्रवक्ता ने कहा था- करीना पूरे लॉकडाउन में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहीं। उन्होंने प्रोटोकॉल का हर बार पालन किया। दुर्भाग्य से, इस बार उन्हें और अमृता अरोड़ा को एक पर्सनल डिनर पार्टी में कोरोना संक्रमण हो गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस पार्टी के बाद कोरोना फैलने के लिए उन पर दोष डालना सही नहीं और ये कहना सही नहीं है कि वो गैर-जिम्मेदार हैं। इस पार्टी में एक सदस्य था जो कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार है। वो बीमार था और पार्टी के दौरान खांस रहा था।
बात वर्कफ्रंट की करें तो करीना कपूर, आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। ये फिल्म अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, सैफ अली खान आने वाले समय में फिल्म आदिपुरुष और विक्रम वेधा में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में पूरी की है। इस फिल्म में वे एक पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
New Year 2022: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से Sidharth Malhotra- Kiara Advani तक, यहां मनाएंगे जश्न
Maine Pyar Kiya @ 32: Bhagyashree के कारण बेरोजगार हो गए थे Salman Khan, इतने महीने बैठे रहे बेकार
Mouni Roy ने सेक्सी ड्रेस पहन कराया फोटोशूट, फोटोज देख फैंस बोले- हॉटनेस अलर्ट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।