
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। अभी भी कई लोग इस महामारी का शिकार है। रोज हजारों लोगों की जान भी जा रही है। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब थोड़ी ढील दी गई है। हालांकि, अभी भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी धीर-धीरे घर से बाहर निकल रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर की कुछ फोटोज सामने आई, जिसमें वे अपने बिल्डिंग कैम्पस में जॉगिंग करती नजर आ रही है।
थोड़ी देर ही फूल गई सांस
लंबे समय बाद जॉगिंग पर निकली करीना की थोड़ी दूर दौड़ने के बाद ही सांस पूलने लगी। वैसे, वे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते फोटो शेयर की थी। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था- 'डियर फैट, मरने को लिए तैयार हो जाओ।
महीनों बाद घर से बाहर दिखी करीना
महीनों के बाद करीना को घर से बाहर स्पॉट किया गया। वे अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के आसपास जॉगिंग करने के लिए निकली थीं। ये पहली बार है जब लॉकडाउन के माहौल में करीना को बाहर देखा गया। जॉगिंग के दौरान करीना ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक लेगिंग्स पहनी थी। साथ ही बालों की पोनीटेल बना रखी थी। हालांकि, उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।
बेटे और पति के साथ घर में
करीना पिछले तीन महीने से पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ घर पर ही समय बिता रही थी। लॉकडाउन में वे अपने घर में थीं और सैफ और तैमूर के साथ खूब मस्ती कर रही थीं। करीना ने बेटे की बनाई पेंटिंग और सैफ की बनाई बिरयानी की फोटो शेयर कर उनकी तारीफ भी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।