
एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर (Kareena kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के 5 साल के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इन दिनों स्पेनिश सीख रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद करीना ने सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे तैमूर का सर्टिफिकेट दिखाते हुए कह रही हैं, "आज मैं प्राउड मॉम हूं।मेरा बेटा स्पेनिश सीख रहा है और यह उसे बहुत पसंद आ रही है।" करीना जो सर्टिफिकेट दिखा रही हैं, उस पर तैमूर का नाम लिखा और यह बताया गया है कि उन्होंने स्पेनिश क्लास का 8वां लेवल क्रॉस कर लिया है।
हाल ही में यूके में वैकेशन मनाकर लौटीं करीना
करीना हाल ही में यूके में लंबा वैकेशन मनाने के बाद मुंबई लौटी हैं। वे वहां पति सैफ अली खान, दोनों बच्चों (तैमूर और जहांगीर) और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ गई थीं। जब वे यूके में थीं, तब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे थे। हालांकि, खुद करीना ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि उनके मोटापे की वजह पास्ता और वाइन हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि उनके पति सैफ अली खान देश की आबादी में पहले ही बड़ा योगदान दे चुके हैं।
दिसंबर में 6 साल के हो जाएंगे तैमूर अली खान
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के लगभग 4 साल बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। करीना 21 फ़रवरी 2021 को दूसरे बेटे जहांगीर अली खान की मां बनी हैं।
जब करीना ने बताया तैमूर को क्या पसंद है?
एक बातचीत में करीना ने तैमूर की पसंद, नापसंद पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "तैमूर को लोग पसंद हैं। अगर घर में लोग हैं तो वह उनका हिस्सा बनना चाहता है।" उन्होंने तैमूर को सैफ अली खान का मिनी वर्जन भी बताया था। करीना ने कहा था कि तैमूर रॉकस्टार बनना चाहते हैं, उन्हें सैफ के साथ AC/DC और स्टीली डैम को सुनना पसंद है।
और पढ़ें...
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कर रहे और बच्चों की प्लानिंग? जानिए आखिर क्या बताई जा रही इसकी वजह
मौत से एक दिन पहले 'भाभी जी...' के मलखान' ने कही थी बड़ी बात, को-एक्ट्रेस ने शेयर की आखिरी बातचीत
'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान को याद कर रो पडीं 'अंगूरी भाभी', अब सता रही है बस एक ही चिंता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।