5 साल के बेटे तैमूर अली खान के अचीवमेंट पर फूली नहीं समा रहीं करीना कपूर, सर्टिफिकेट शेयर कर दी खुशखबरी

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान दिसंवर में 6 साल के हो जाएंगे। इससे पहले उन्होंने अपनी मां को गर्व करने वाला मोमेंट दिया है। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के अचीवमेंट की खुशखबरी साझा की है। 

Gagan Gurjar | Published : Jul 26, 2022 12:58 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर (Kareena kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के 5 साल के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)  इन दिनों स्पेनिश सीख रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद करीना ने सोशल मीडिया पर दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे तैमूर का सर्टिफिकेट दिखाते हुए कह रही हैं, "आज मैं प्राउड मॉम हूं।मेरा बेटा स्पेनिश सीख रहा है और यह उसे बहुत पसंद आ रही है।" करीना जो सर्टिफिकेट दिखा रही हैं, उस पर तैमूर का नाम लिखा और यह बताया गया है कि उन्होंने स्पेनिश क्लास का 8वां लेवल क्रॉस कर लिया है।

Latest Videos

हाल ही में यूके में वैकेशन मनाकर लौटीं करीना

करीना हाल ही में यूके में लंबा वैकेशन मनाने के बाद मुंबई लौटी हैं। वे वहां पति सैफ अली खान, दोनों बच्चों (तैमूर और जहांगीर) और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ गई थीं। जब वे यूके में थीं, तब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे थे। हालांकि, खुद करीना ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि उनके मोटापे की वजह पास्ता और वाइन हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि उनके पति सैफ अली खान देश की आबादी में पहले ही बड़ा योगदान दे चुके हैं।

दिसंबर में 6 साल के हो जाएंगे तैमूर अली खान

करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के लगभग 4 साल बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। करीना 21 फ़रवरी 2021 को दूसरे बेटे जहांगीर अली खान की मां बनी हैं।

जब करीना ने बताया तैमूर को क्या पसंद है?

एक बातचीत में करीना ने तैमूर की पसंद, नापसंद पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "तैमूर को लोग पसंद हैं। अगर घर में लोग हैं तो वह उनका हिस्सा बनना चाहता है।" उन्होंने तैमूर को सैफ अली खान का मिनी वर्जन भी बताया था। करीना ने कहा था कि तैमूर रॉकस्टार बनना चाहते हैं, उन्हें सैफ के साथ AC/DC और स्टीली डैम को सुनना पसंद है।

और पढ़ें...

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस कर रहे और बच्चों की प्लानिंग? जानिए आखिर क्या बताई जा रही इसकी वजह

मौत से एक दिन पहले 'भाभी जी...' के मलखान' ने कही थी बड़ी बात, को-एक्ट्रेस ने शेयर की आखिरी बातचीत

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान को याद कर रो पडीं 'अंगूरी भाभी', अब सता रही है बस एक ही चिंता

'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोईं 'अंगूरी भाभी', इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया