करीना कपूर के चाचा राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन, 58 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा और राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का मंगलवार 9 फरवरी को निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह हार्ट अटैक आने के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें फौरन हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 8:38 AM IST / Updated: Feb 09 2021, 02:13 PM IST

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा और राजकपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का मंगलवार 9 फरवरी को निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह हार्ट अटैक आने के बाद बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें फौरन हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा- मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वो अब इस दुनिया में नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं फिलहाल हॉस्पिटल में हूं और उनके शव मिलने का इंतजार कर रहा हूं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर कन्फर्म की है।

Rajiv kapoor with kareena के लिए इमेज नतीजे

बता दें कि राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी हीरोइन मंदाकिनी थीं। इसके अलावा वो 'एक जान हैं हम', आसमान, लवर ब्वॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी काम कर चुके थे। आखिरी बार वह 1990 में फिल्म जिम्मेदार में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। राजीव कपूर ने ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था। 

Share this article
click me!