सेट पर बेटे को मिस कर रहीं करीना ने किया वीडियो कॉल, शर्टलैस तैमूर को देख ऐसा था रिएक्शन

Published : Aug 10, 2019, 05:28 PM ISTUpdated : Aug 10, 2019, 05:30 PM IST
सेट पर बेटे को मिस कर रहीं करीना ने किया वीडियो कॉल, शर्टलैस तैमूर को देख ऐसा था रिएक्शन

सार

करीना फिलहाल मुंबई में शूटिंग कर रही हैं, जबकि तैमूर इस वक्त पापा सैफ के साथ लंदन में हैं। यह वीडियो रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट का है, जहां करीना कपूर बतौर जज नजर आ रही हैं। 

मुंबई। करीना कपूर अक्सर बेटे तैमूर के साथ ही रहती हैं। हालांकि कभी-कभार उन्हें आउटडोर शूटिंग की वजह से बाहर जाना पड़ता है, जिसकी वजह से वो बेट को बहुत मिस करती हैं। सोशल मीडिया पर करीना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शूटिंग सेट से बेटे तैमूर को वीडियो कॉल लगाती हैं। दूसरी तरफ स्क्रीन पर तैमूर शर्टलैस नजर आते हैं और उन्हें देख करीना मुस्कुरा देती हैं। इसके बाद करीना बेटे तैमूर से काफी देर तक बात करती हैं। 

बता दें कि करीना फिलहाल मुंबई में शूटिंग कर रही हैं, जबकि तैमूर इस वक्त पापा सैफ के साथ लंदन में हैं। यह वीडियो रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट का है, जहां करीना कपूर बतौर जज नजर आ रही हैं। करीना कई बार अपने काम में बिजी होने की वजह से तैमूर को कम वक्त दे पाती हैं। हालांकि करीना की कोशिश हमेशा यही रहती है कि तैमूर को उनकी कमी न खले। 

तैमूर की पॉपुलैरिटी से डरती हैं करीना...
कॉफी विद करन के सीजन 6 में पहुंची करीना ने तैमूर को लेकर कहा था कि वो अभी बच्चा है लेकिन ये डर है कि कल जब तैमूर बड़ा होगा तो वो कहीं उन्हें या पैपराजी (मीडिया फोटोग्राफर्स) को थप्पड़ मारकर ये न पूछे कि उनकी फोटो कहां है? इतना ही नही करीना ने ये भी कहा कि तैमूर एक फ्रेंडली चाइल्ड है इसलिए वो मीडिया वालों के साथ काफी घुल-मिल चुका है और उन्हें हाय और बॉय करता है। हालांकि फिर भी उन्हें तैमूर की पॉपुलैरिटी को लेकर थोड़ा डर लगता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की फिल्म 'गुड न्यूज' इस साल के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय और करीना साथ में हैं। इससे पहले दोनों 'कमबख्त इश्क' में नजर आए थे। फिल्म में इन-दोनों के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Advance Booking शुरू, रणवीर सिंह की फिल्म के टिकटों के कीमत में लगी आग!
Dhurandhar 2 के साथ आएगी ट्रेलर-टीजर की बाढ़, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक की फ़िल्में तैयार!